Asia cup: सुपर-4 में भारत, हांगकांग को 40 रनों से दी मात!



Asia cup में अपने दमदार परफॉर्मेंस से टीम इंडिया ने टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। अफगानिस्तान के बाद भारत दूसरी टीम है जो सुपर-4 में शामिल हुई है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में हांगकांग को 40 रनों से मात दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 192 रनों का सफर तय किया। सूर्यकुमार यादव ने भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के जड़कर नाबाद 68 रन बनाए। 

वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए। केएल राहुल ने 39 गेंद पर 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर पारी पूरी की।

भारतीय टीम के जवाब में हांगकांग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने हांगकांग के खिलाफ पहला रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित टी-20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, मैच के तीसरे ओवर में केएल 
राहुल और रोहित शर्मा ने मिलकर कुल 22 रन बनाए।

भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

हांगकांग की टीम में खिलाड़ी- निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारुन अरशद, एहसास खान, मोहम्मद गजनाफर और आयुष शुक्ला।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES