IND vs SL world cup 2023: भारत ने श्रीलंका पर की आसान जीत, टेबल में भारत टॉप पर बरकरार!

India vs Sri Lanka (IND vs SL) WC Match: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराकर आसान जीत दर्ज की है। 2 नवंबर को खेले गए इस मैच में बैटिंग, बॉलिंग सबकुछ बेहद ही खास रहा। इस मैच ने हर भारतीय का दिन बना दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने लगातार अपना सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन ही बना पाई।

सबसे कम स्कोर पर श्रीलंका हारी

भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हराया। अभी तक भारतीय टीम इस विश्व कप में  अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में अपने लिए जगह बना ली है। वर्ल्डकप 2023 में भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल करते हुए टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत दर्ज की थी।

कैसा रहा मैच?

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। इसमें शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाकर भारत का स्कोर 300 पार पहुचा दिया। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट भारत के खिलाफ लिए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता के द्वारा बनाए गए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन जोड़े। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट, मोहम्मद सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किए।

ऐसी रही भारत की पारी

भारतीय टीम की शुरुआत खराब हुई। कैप्टन रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ते हुए 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच करवा दिया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूके उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.