Cristiano Ronaldo: कौन हैं? नंबर-1 क्रिस्टियानो, कभी स्ट्रीट पर खेलते थे फुटबॉल!

Cristiano Ronaldo: 5 फरवरी 1985 को जन्में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के मदेरा में जन्में और पले-बढ़े। कभी स्ट्रीट पर खेलने वाले Cristiano Ronaldo आज फुटलबॉल के दिग्गज हैं। दनियाभर में उनके करोड़ों फैन्स हैं। आज Cristiano Ronaldo फुटबॉल की पहचान हैं। लेकिन उनकी शुरूआत संघर्षों से भरी थी। आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले Cristiano Ronaldo के पिता एक क्लब में काम करते थे और मां खाना बनाने और क्लीनिंग जैसे कामों से पैसे कमाती थीं। जानते हैं कैसी रही the football legend ‘Cristiano Ronaldo’ की जर्नी और आज उनकी कितनी नेटवर्थ है, साथ ही सोशल मीडिया से लेकर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास और Inspiration बातें….

क्रिस्टियानों रोनाल्डो के बारे में

5 फरवरी 1985 को पुर्तगाली द्वीप मदीरा की राजधानी funchal के Sao Pedro Parish में Cristiano Ronaldo का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस एवेइरो है। उनकी मां मारिया डोलोरेस एक कुक थीं और पैसे कमाने के लिए वो क्लीनिंग का भी काम करती थीं। वहीं उनके पिता जोस डिनिस एवेइरो एक माली थे। रोनाल्डो अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे और माता-पिता की चौथी संतान हैं। उनका एक बड़ा भाई, ह्यूगो और दो बड़ी बहनें एल्मा और लिलियाना कैटिया हैं। रोनाल्डो एक गरीब कैथोलिक घर में पले-बढ़े, जहां प्राइमरी नीड्स के लिए भी परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ऐसे शुरू हुआ फुटबॉल करियर

Cristiano Ronaldo बचपन से ही football में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने 1992 से 1995 तक एंडोरिन्हा के लिए खेला, जहां उनके पिता किट मैन थे। 1997 में जब रोनाल्डो 12 साल के थे तब वो स्पोर्टिंग सीपी के साथ तीन दिन के एक गेम टूर पर गए। यहां उनके खेल के लिए उन्हें 1,500 यूरो के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया गया। बाद में रोनाल्डो स्पोर्टिंग की यूथ एकेडमी में शामिल होने के लिए मदीरा से लिस्बन के पास अल्कोचेटे चले गए।

रोनाल्डो ने 2003 में 18 साल की उम्र में पुर्तगाल के लिए अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया। और तब से 180 से अधिक कैप उन्हें मिल चुके हैं। आज वे पुर्तगाल के सबसे कैप्ड खिलाड़ी हैं। इंटरनेशनल लेवल पर 100 से ज्यादा गोल करने वाले रोनाल्डो अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले शीर्ष खिलाड़ी हैं।

शानदार रहा अब तक का करियर

Cristiano Ronaldo ने अपने पहले सीजन में FA कप जीता था। उन्होंने लगातार तीन, प्रीमियर लीग खिताब, चैंपियंस लीग और फीफा क्लब विश्व कप अपने नाम किया है। उन्होंने 23 साल की उम्र में, अपना पहला बैलन डि’ओर जीता था। 2009 में उन्होंने रियाल मैड्रिड के लिए रिकॉर्ड 94 मिलियन यूरो के ट्रांसफर पर हस्ताक्षर किए। जहां उन्होंने दो ला लीगा खिताब, दो कोपा डेल रे सहित 15 ट्राफियां हासिल कीं। Cristiano Ronaldo ने 2013 और 2014 में बैक-टू-बैक बैलन डी’ओर अपने नाम किया। इस तरह Cristiano Ronaldo के नाम कई उपलब्धियां हैं।

फोर्ब्स के अनुसार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

साल 2016 और 17 में Cristiano Ronaldo दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट बनें। उन्होंने फोर्ब्स में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं टाइम मैगजीन ने उन्हें 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में रखा। 2014 में, वे अपने करियर में 1 बिलियन डॉलर कमाने वाले पहले फुटबॉलर और तीसरे खिलाड़ी रहे।

खास बात

रोनाल्डो के पिता, जोजे की 52 साल की उम्र में शराब संबंधित बीमारी से मृत्यु हो गई। यही वजह है कि Cristiano Ronaldo कभी शराब नहीं पीते और उनके शरीर पर कोई टैटू नहीं है। वो नियमित रूप से ब्लड डोनेट करते हैं और बोन मैरो दान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं।

Positive सार

Cristiano Ronaldo आज जो भी हैं उसके पीछे उनका अपने पैशन को लेकर जुनून और मेहनत शामिल है। आज भी हम उन्हें मैदान में वैसे ही गति और तत्परता के साथ खेलते देखते हैं, जैसे उनकी शुरूआत हुई थी। Cristiano Ronaldo लगातार खुद पर काम करने वाले खिलाड़ी हैं। Cristiano Ronaldo एक प्रेरणा हैं, वो ये बताते हैं कि अगर आप में जुनून और काबिलियत है तो मेहनत के दम पर आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *