Asian Para Games 2023 में सुमित ने देश के लिए जीता सोना, संघर्षों से भरा इनका जीवन है प्रेरणा!

Asian Para Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के बाद एशियन पैरा गेम्स 2023 (Asian Para Games 2022) में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। चीन के हांगझोऊ में 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक एशियाई पैरा खेलों का आयोजन हुआ। भारत ने एशियन पैरा गेम्स के चौथे संस्करण में 191 पुरुष और 112 महिला मिलाकर कुल 202 एथलीट्स मैदान में उतारे हैं।

सुमित ने जीता गोल्ड मेडल

पैरालंपिक और वर्ल्ड चैंपियन सुमित अंतिल ने एशियन पैरा गेम्सा 2023 में मेन्स जैवलीन F64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। सुमित ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही गेम्स रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सुमित अंतिल ने पहले अटेम्प्ट में 6.22 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था। उन्होंने पहले थ्रो के साथ ही जकार्ता में हुए एशियन पैरा गेम्स 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद सुमित ने दूसरे प्रयास में 70.48 मीटर की दूरी तक थ्रो किया था। तीसरे प्रयास में सुमित ने 73.29 मीटर की दूरी तक भाला फेंका और गोल्ड मेडल जीत लिया। मेडल जीतकर पोडियम पर सिर्फ सुमित अंतिल ही नहीं थे उनके साथ पुष्पेंद्र सिंह ने भी मेडल जीता। पुष्पेंद्र ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज़ अपने नाम किया है।

टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड जीत चुके हैं सुमित

2024 पैरिस पैरालंपिक के लिए पहले ही सुमित अंतिल का चयन किया जा चुका है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भी गोल्ड मेडल देश के लिए जीता था। सुमित ने F64 इवेंट में 68.55 मीटर की दूरी तक भाला फेंका था और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। F64 कैटेगरी उन एथलीट्स के लिए होता है जिनके पैर कटे (leg amputated) हुए होते हैं और जो प्रोस्थेटिक पैर के साथ वे स्टैंडिंग पॉज़िशन में कंपीट करते हैं।

संघर्षों से भरा रहा सुमित का जीवन

सुमित जब सिर्फ़ 7 साल के थे तब उनके सिर से पिता गुजर गए। उनके पिता एयरफ़ोर्स में थे और बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। सुमित की मां निर्मला ने अपने चारों बच्चों को बड़ा किया। सुमित की कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं है साल 2015 में सुमित अंतिल बाइक से ट्यूशन से घर लौट रहे थे। सीमेंट के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सुमित की बाइक को टक्कर मार दी और उनका एक्सीडेंट हो गया। 17 साल के सुमित ने इस हादसे में अपने पैर खो दिए। सुमित ने अपनी कमज़ोरी को ही अपना ताकत बनाया और आज पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES