जानें कौन है योग को अरब देशों तक पहुंचाने वाली नौफ मरवाई, मिल चुका है पद्मश्री सम्मान !



Saudi Arab Nouf Marwaai: योग भारत की पहचान है। पूरी दुनिया में योग विद्या को लेकर सकारात्मकता देखी गई है। भारत से लेकर अमेरिका तक योग को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं दुनियाभर के मुस्लिम बहुल देशों में भले ही योग इतना प्रचलन में नहीं है, लेकिन सऊदी अरब में इसे लेकर रूचि दिखाई जा रही है। सऊदी के प्रिंस सलमान देश की पुरानी छवी को बदलकर कई नई चीजों को अपना रहे हैं। इन्ही बदलावों की वजह से अब योग को लेकर भी सऊदी अरब काफी रूचि देखी जा रही है। सऊदी अरब अब अरब देशों में भी योगा को प्रमोट करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए सउदी अरब ने नौफ मरवाई को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नौफ मरवाई के बारे में

मरवाई अरब देशों में योग के महत्व को समझा रही हैं। नौफ मरवाई को सऊदी अरब में आधिकारिक तौर पर पहली महिला योगा टीचर के तौर पहचान मिली है। मरवाई अरब देशों में योग के महत्व को फैलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।

योग के महत्व को अरब देशों तक पहुंचाने और समझाने के लिए नौफ मरवाई काफी मेहनत कर रही हैं। वे सऊदी अरब की रहने वाली हैं। बता दें नौफ मरवाई को भारत सरकार पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित कर चुकी हैं और वे सऊदी अरब में पहली प्रमाणित योगा टीचर के तौर पर पहचानी जाती हैं, जो सऊदी अरब योग कमेटी की अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

सऊदी अरब खेल मंत्रालय के द्वारा इन दिनों जेद्दा में एक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जो 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। यहां योगा कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसे, ‘अरब यूथ एम्पावरमेंट प्रोग्राम’ के बैनर तले प्रमोट किया जा रहा है। इसमें 11 अरब देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, यमन, फिलिस्तीन, मिस्र, लीबिया, एलेग्रिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया और मॉरिटानिया शामिल है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

info@seepositive.in
Rishita Diwan – Chief editor

8839164150
Rishika Choudhury – Editor

8327416378

email – hello@seepositive.in
Office

Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.