Year Ended 2022: देखें कैसे चर्चा में रही भारत ये शक्तिशाली महिलाएं, खेल, राजनीति और बिजनेस के क्षेत्र में किया देश का नाम !




भारतीय महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, फिर चाहे वे किसी भी क्षेत्र से संबंध क्यों न रखती हो। पिछले कई सालों में महिलाओं ने खुद को साबित किया है। वे देश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक और विज्ञान जैसी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साल 2022 में भी भारत की कुछ महिलाओं ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रौशन किया। जानें कौन थी वे शक्तिशाली भारतीय महिलाएं…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

साल 2022 राजनीति के क्षेत्र में काफी अहम रहा। सबसे बड़ी बात ये कि भारत को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति। वे राजनीतिक जगत में भारत की महिला शक्ति को नई ऊंचाई देने का प्रतीक बनीं। द्रौपदी मुर्मू का संबंध ओडिशा के रायरंगपुर से है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

निखत ज़रीन

भारत की महिला बॉक्सर्स की छाप पूरी दुनिया पर है। फिर वो मैरीकॉम हो या लवलीना बोरगोहेन। साल 2022 भी भारतीय मुक्केबाजों के नाम रहा क्योंकि इस साल भारतीय बॉक्सर निखत जरीन ने वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम किया। निखत तेलंगाना के निज़ामाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने 26 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर भारत का नाम रौशन किया है। 2022 में आयोजित आईबीए वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए लगातार पांच मैच जीते और खास बात ये रही कि निखत ने इन पांचों मैचों में अपने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया।

सुष्मिता शुक्ला

भारतीय महिलाएं किसी से कम नहीं है इस बात को साबित किया है भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला ने, जिन्हें न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। शुक्ला इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं।

भारत की पहली महिला ब्लेड रनर ‘किरन कनोजिया’

किरण कनोजिया वह असाधारण महिला हैं जिन्होंने दुर्भाग्य से अपने अंग खो दिए, लेकिन फिर भी उन्होंने दुनिया को जीत लिया है। ब्लेड रनर किरण एक पैर से मैराथन दौड़ रही हैं। वे अविश्वसनीय और भारत का गौरव हैं। उनसे कई लोगों को प्रेरणा मिली है।

स्मृति मंधाना

स्मृति के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म को यही नहीं स्मृति सभी फॉर्मेट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बनीं। 2022 में मंधाना भारत के लिए टी20 (594 रन) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली और वनडे (696 रन) में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने इस साल दोनों बड़े टूर्नामेंट- महिला वनडे वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES