POSITIVITY: केरल में मां और बेटे ने एक साथ पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा!




KERALA PSC: केरल के मलप्पुरम में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक मां की इच्छाशक्ति वाकई में सराहनीय है। दरअसल मलप्पुरम में एक मां और बेटे ने राज्य लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा को एक साथ पास किया है और अब साथ में सरकारी नौकरी करेंगे।


बेटे ने 24 तो मां ने 42 में पास की परीक्षा

पिछले 10 साल से आंगनवाड़ी शिक्षिका के तौर पर काम कर रही 42 साल की बिंदु ने लास्ट ग्रेड सर्वेंट्स (एलजीएस) परीक्षा में 92 वां स्थान प्राप्त कर परीक्षा पास की है तो वहीं उनके 24 साल के बेटे ने 38 वीं रैंक के साथ लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा को पास किया है।

मीडिया में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बिंदू ने कहा कि तीन प्रयासों के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। एलजीएस के लिए दो और एलडीसी के लिए उन्होंने एक बार पहले भी प्रयास किया था। यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें वो सफल हुईं।

उन्होंने कहा, उनका वास्तविक लक्ष्य आईसीडीएस पर्यवेक्षक परीक्षा पास करना था। और एलजीएस परीक्षा को पास करना उनके लिए एक “बोनस” की तरह काम कर गया है। बिंदू ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि कोचिंग सेंटर में उनके शिक्षक, उनके दोस्त और उनके बेटे का इस सफलता में काफी योगदान रहा। LDC परीक्षा में सफल होने वाले उनके बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम दोनों अलग-अलग तैयारी करते थे लेकिन कुछ मुद्दों पर आपस में हम लोग लगातार चर्चा कर रहे थे।

बेटे ने कहा “मां पर गर्व”

बेटे ने अपनी मां को लेकर कहा कि- मां हमेशा पढ़ाई नहीं कर पाती थी लेकिन जब भी ड्यूटी के बाद उन्हे समय मिलता था तो वो पढ़ाई करती थी। आगे उन्होंने कहा, “मैंने पहले एक पुलिस परीक्षा दी थी, लेकिन मेरा नाम उस बार सप्लीमेंट्री लिस्ट में था। लेकिन “इस बार, मैंने एलडीसी परीक्षा के लिए और अधिक मेहनत की, पढ़ाई पर ध्यान दिया। ” अपने अध्ययन के पैटर्न के बारे में, बिंदू उसके बेटे की बात से बिल्कुल सहमत थी कि वे हमेशा पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। अपनी सफलता को लेकर बिंदू ने कहा कि- लोगों के लिए मैं एक उदाहरण हूं। पीसीएस एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए कि क्या पढ़ना चाहिए क्या नहीं इसका ध्यान रखना जरूरी है। मैंने एग्जाम के डेट से 6 महीने पहले ही तैयारी की शुरुआत की थी।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES