Ayodhya Ram Mandir: श्री राम के परिधान और आभूषण हैं खास, जड़े हैं अमूल्य रत्न!

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्री राम की खूबसूरती को देखने हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कानों में गूंजते राम-राम, हर तरफ राममय वातावरण और राम की महिमा से सुशोभित हो रहे भगवान राम के मंदिर में श्रद्धा के दिए जल रहे हैं। उनको देखकर ही ऐसा लगता है कि मानों वो अपने स्वरूप से ही कुछ कह रहे हों। श्रद्धा के दिए लिए खड़े हर भक्त से वो संचार कर रहे हों। उनका सुंदर रूप, परिधान, श्रृंगार और आभूषण सबकुछ अद्भुत है। जैस श्री राम के मंदिर निर्माण में हर तिनका खास है वैसे ही प्रभु श्री राम को अर्पित आभूषणों की भी अपनी अलग कहानी है, क्या आप जानते हैं इन आभूषणों की खासियत….

श्री राम के मुकुट में जड़ा है बहुमूल्य रत्न

भगवान श्री राम का मुकुट 700 ग्राम के शुद्ध सोने से बनाया गया है। उनके मुकुट में 75 कैरेट के शुद्ध हीरे लगाए गए हैं। इसमें 262 कैरेट का रूबी भी लगा है। भगवान श्री राम के मुकुट में सबसे खास है 135 कैरेट जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) जिसे दुनिया का सबसे नायाब पन्ना कहा जाता है। 

जाम्बियन एमराल्ड को क्यों कहा जाता है दुनिया का नायाब पन्ना? 

Zambian Emerald पन्ना की सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी होती है। हरे रंग का यह पन्ना अपनी बेशुमार चमक और खूबसूरती के पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) भारत से करीब 6 हजार 800 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अफ्रीका के जांबिया की खदानों में पाया जाता है। जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) को खोजने के लिए आज भी पारंपरिक तरीके से होती है। यानी कि इसे खोजने के लिए मशीनों का सहारा नहीं लिया जाता है बल्कि फावड़ा और कुदाल से धीरे-धीरे खोदकर इसे निकाला जाता है। जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) के महंगे होने की ये भी एक वजह है। 

दुनियाभर का 25 फीसदी सप्लाई यहां से

जांबिया का काजेम माइन जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) के लिए मशहूर है। ये माइन दुनियाभर के कुल पन्नों का 25 फ़ीसदी अकेले सप्लाई करता है। इर क्षेत्र के जानकार बताते हैं कि जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) में दूसरे पन्नों के मुकाबले कहीं ज्यादा आयरन पाया जाता है। जिसकी वजह से ये सबसे ज्यादा चमकदार और खूबसूरत दिखाई देता है। 

जाम्बियन एमराल्ड की कीमत 

जाम्बियन एमराल्ड (Zambian Emerald) की कीमत की बात करें तो इसके एक कैरेट की कीमत करीब 12 से 15000 डॉलर (10 से 12.5 लाख रुपये) के आसपास का होती है। भारत में इसकी कीमत 10 से 40 हजार कैरेट होती है। 

अद्भुत है श्री राम की विजयमाला

भगवान श्री राम के सभी गहनों में एक ‘विजयमाला’ भी काफी खास है। इस विजयमाला को 2 किलो शुद्ध सोने से बनाया गया है। हिंदू पौराणिक कथाओं में ‘विजयमाला’ का खास जिक्र है। दरअसल ये पांच सबसे पवित्र फूलों को गहनों के रूप में पिरोकर भगवान को पहनाया जाता है। जिसमें- कमल, कुंज, पारिजात, चंपा और तुलसी शामिल होते हैं। 

अलौकिक है श्री राम की करधनी 

भगवान श्री राम की करधनी या कमरबंद की भी सुंदरता आपको दिखाई देगी। ये भगवान राम के अलौकिकता का प्रतीक है। इसमें रत्नों के गुच्छे लगाए गए हैं। बता दें कि भगवान राम की सभी ज्वेलरी लखनऊ में ही तैयार करवाए गए हैं। जबकि श्री राम के कपड़े परिधान दिल्ली के डिजाइनर ने तैयार किए हैं। 

Positive सार 

भगवान श्री राम का हर रूप भव्य और अलौकिक है। अब जब उनका श्रृंगार से युक्त चेहरा आप देखेंगे तो लगेगा कि आप उनसे स्वत: ही जुड़ रहे हैं। अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान श्री राम अब विराज गए हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं। आप जब अयोध्या के श्री राम मंदिर पहुंचेंगे तो उनकी मनोहर प्रतिमा से नजरें नहीं हटा पाएंगे।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.