World’s Happiest country: करनी हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश की यात्रा?

World’s Happiest country: वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स (World Happiness Report) दुनिया की सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी करती है। ये नाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के साथ कॉलेबोरेट करके तैयार किया जाता है। रिसेंट रिपोर्ट के अनुसार, फ़िनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। ऐसे में क्या आप भी दुनिया के सबसे खुशहाल देश की यात्रा करना चाहते हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं यहां से जुड़ी कुछ खास बातें

एक खूबसूरत यात्रा

आजकल लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा हेक्टिक बन चुकी है। थोड़ा-सा भी वक्त मिलने पर हर किसी को सुकून और खुशी के पल जरूर ढूंढना चाहिए। ऐसे में अगर आप खुश होने के लिए घूमने जा रहे हैं तो आपको जिंदगी में एक बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड की सैर करनी चाहिए।

हेलसिंकी है खूबसूरत

फिनलैंड (World’s Happiest country) की यात्रा पर जा रहा है तो आपको बता दें कि हेलसिंकी घूमे बिना आपकी ट्रिप अधूरी होगी। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी बेहद खूबसूरत शहर है। यहां कई म्यूजियम इतने ज्यादा अट्रैक्टिव हैं कि ये टूरिस्ट्स के दिल के करीब हो जाते हैं। यहां का फिनलैंड नेशनल म्यूजियम सबसे खास है। फिनिश सरजमीं के इतिहास को काफी करीब से जानने के लिए आपको इस म्यूजियम में जरूर आना चाहिए। फिनलैंड में मौजूद तीन मशहूर चर्च लूथरन कैथेड्रल, द उसपेन्स्की कैथेड्रल और चर्च इन द रॉक भी आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देंगे।

तुर्कू की खूबसूरती दिल जीत लेगी

तुर्कू भी फिनलैंड की एक खूबसूरत जगह है। ऑरा नदी के किनारे बसा ये शहर एक जमाने में साउथ फिनलैंड की राजधानी भी रहा। लेकिन खूबसूरती के मामले में इसका कोई जवाब नहीं है। इस शहर में परिवार के साथ आना बहुद सुखद होगा। यहां के दिलकश ठिकाने टूरिस्ट्स को अपनी ओर खींचते हैं। इसके अलावा आप ट्रेंडिंग शॉपिंग पॉइंट्स से लेकर आलीशान स्वीडिश थिएटर, नदी किनारे बने शानदार रेस्तरां का भी आनंद ले सकते हैं। खूबसूरत चर्च और सजे-धजे बाजार आपको लाइफ टाइम मेमोरी देंगे।

लेवी की शांति नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग

फिनलैंड (World’s Happiest country) का लेवी शहर नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है। बर्फ से ढंका यो शहर इतना खूबसूरत है कि जिंदगी में एक बार यहां जरूर आना चाहिए। खास बात ये है कि ये शहर नॉर्थ आर्कटिक सर्कल से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसकी वजह से यहां हमेशा बर्फ पड़ती है और यहां का तापमान जीरो डिग्री से नीचे होता है। ऐसे में स्कीइंग और हाइकिंग करने वालों के लिए यहां बहुत कुछ है।

टैम्पेरे भी घूमें

फिनलैंड के सबसे खूबसूरत जगहों में टैम्पेरे शहर का नाम भी शामिल है। ये शहर पहाजार्वी और नासिजार्वी नाम की दो नर्दियों के बीच में है। ये इतना ज्यादा खूबसूरत है कि इसकी खूबसूरती को देखने यहां टूरिस्ट्स दूर-दूर से आते हैं।

READ MORE कम पैसों में घूम सकते हैं हिमाचल?

Positive सार

फिनलैंड (World’s Happiest country) यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति 2 से 3 लाख रुपए तक हो सकता है। लेकिन अगर आप दुनिया के सबसे खूबसूरत और खुशहाल देश की यात्रा करना चाहते हैं तो पहले इसकी सभी जानकारी हासिल कर लें। ताकि आप एक बेहतर एक्सपीरियंस ले सकें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES