Women’s Day Special: 8 मार्च महिलाओं के लिए सबसे खास होता है। ये दिन उनकी अकांक्षाओं, अचीवमेंट्स और सपनों को सेलीब्रेट करने का होता है। चलिए इस महिला दिवस के मौके पर हम आपको दुनिया की उन महिलाओं के बारे में बताते हैं जो सबसे Richest women की लिस्ट में आती हैं। साथ ही हम उस भारतीय महिला के बारे में बताएंगे जो दुनिया की सबसे रिच महिला की लिस्ट में शामिल हैं..
फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स

फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (Francoise Bettencourt Meyers) दुनिया की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती है। फ्रांस की रहने वाली फांकोइस 70 साल की हैं। उनकी कुल नेटवर्थ $97.5 बिलियन है। विश्व प्रसिद्ध L’Oréal उन्ही की कंपनी है। अगर महिलाओं की लिस्ट को छोड़ दें तो वो दुनिया भर के अमीर लोगों में 15वें नंबर पर हैं।
ऐलिस वाल्टन

74 साल की ऐलिस वाल्टन (Alice Walton) दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ $71.5 बिलियन है। वो Walmart की मालकिन हैं और यूएस की रहती हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका 21वां नंबर हैं। ऐलिस वाल्टन Crystal Bridges Museum of American Art की Chairman भी हैं।
जूलिया कोच

61 साल की जूलिया कोच (Julia Koch) दुनिया की अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं। $61.4 बिलियन नेटवर्थ के साथ वो दुनिया की 24वें नंबर की अमीर व्यक्ति हैं। जूलिया Koch Industries कंपनी की मालिक हैं।
जैकलिन मार्स

जैकलिन मार्स (Jacqueline Mars) दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथी हैं। 84 साल की जैकलिन मार्स (Jacqueline Mars) दुनिया की 34वें नंबर की अमीर महिला हैं। जैकलिन Candy, pet food का बिजनेस करती हैं और उनका कुल नेटवर्थ $38.7 बिलियन है।
मैकेंज़ी स्कॉट

मैकेंज़ी स्कॉट (MacKenzie Scott) 53 साल की हैं और $36.1 बिलियन की मालकिन हैं। वो दुनिया की 5वीं नंबर की अमीर महिला हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में उनका नाम 43 वें नंबर पर आता है। मैकेंजी मशहूर कुरियर पार्टनर Amazon कंपनी की मालिक है।
सावित्री जिंदल

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सातवें नंबर पर आती हैं। सावित्री स्टील कंपनी की मालिक हैं। भारतीय अमीर महिलाओं की सूची में वो पहले नंबर पर आती हैं। 73 साल की Savitri Jindal $31.1 बिलियन की मालकिन हैं।

