Solar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?  

Solar Eclipse 2024: इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस सूर्यग्रहण का असर 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण के दिन ही सर्व पितृ अमावस्या है। आपको बता दें सूर्य ग्रहण हमेंशा अमावस्या के दिन लगता है। वहीं चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।

क्यों खास है यह सूर्य ग्रहण?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (solar eclipse 2024)अप्रैल में पड़ा था जो पूर्ण सूर्यग्रहण था। 2 अक्टूबर को पड़ने वाला सूर्यग्रहण वलयकार होने वाला है। इस तरह के सूर्यग्रहण में सूर्य आग के छल्ले की तरह दिखाई देने वाला है। आसमान में दिखाई देने वाले इस नजारे को ‘रिंग ऑफ फायर’  कहा जाता है ।

क्या है ग्रहण का समय?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9:13 मिनट पर लगेगा। वहीं सूर्य ग्रहण छूटने का समय 3 अक्टूबर की  सुबह 3:17 मिनट बताया गया है। सूर्य ग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

2 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण(solar eclipse 2024) अर्जेंटीना, चिली, मैक्सिको, ब्राजील, पेरू, उरुग्वे, फिजी, न्यूजीलैंड, इक्वेडोर, टोंगा, अमेरिका, अंटार्कटिका, परागुआ जैसे देशों में दिखाई देने वाला है। वही पूर्ण सूर्य ग्रहण सिर्फ चिली और अर्जेंटीना में दिखाई देगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES