Ram Navami 2024: श्रीराम का होगा सूर्य अभिषेक, अयोध्या में मनेगा उत्सव!

Ram Navami 2024: अयोध्या में इस बार राम नवमी का भव्य उत्सव होगा। भगवान राम के दरबार में ऊर्जा, उमंग और आस्था का दरबार लगेगा। इसके लिए खास तैयारियां अयोध्या राम मंदिर में की जा रही हैं। जानते हैं इस राम नवमी अयोध्या में क्या खास होने वाला है।

राम नवमी

हिंदुओं के धार्मिक त्यौहारों में राम नवमी का विशेष महत्व है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि राम नवमी पारंपरिक तरह से मनाया जाता है। इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। वैदिक पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसी तिथी पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्म हुआ था।

अयोध्या में होगा सूर्याभिषेक

राम नवमी (Ram Navami 2024) के दिन अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक लगाकर सूर्य अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त तय किया गया है। अभिजीत मूहुर्त में सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक को छुएंगी और उनका सूर्य तिलक होगा।

सूर्य अभिषेक क्या है?

सनातन धर्म में सूर्य अनंत ऊर्जा का प्रतीक और स्त्रोत माना गया है। भगवान सूर्य समस्त ग्रहों के राजा हैं।ऐसे में जब सूर्य देवता अपनी पहली किरण से भगवान राम का अभिषेक करते हैं, तो उसकी आराधना में देवत्व का भाव प्रकट होता है। इस पूरी प्रक्रिया को ही सूर्य अभिषेक कहा जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सूर्यवंशी थे और उनके कुल देव भी सूर्य ही थे। ऐसी मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे ही भगवान श्री राम अवतरित हुए थे। तब भगवान सूर्य भी अपने पूर्ण प्रभाव में थे।

अयोध्या में कैसे होगा सूर्य  अभिषेक?

रामनवमी पर 4 मिनट तक सूर्य तिलक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राम मंदिर में कई सारे तकनीकी उपकरणों की सहायता ली जाएगी। राम नवमी (Ram Navami 2024) के दिन करीब 12 बजे ऑप्टो मैकेनिकल सिस्टम की मदद से सूर्य की किरणें रामलला के ललाट तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

READ MORE Ram Mandir: थाइलैंड में भी है एक अयोध्या नगरी, ब्रह्मा, विष्‍णु और शिव के मंदिरों से है घिरा!

अयोध्या राम मंदिर के भूतल में दो दर्पण और एक लेंस की व्यवस्था की गई है। सूर्य की रोशनी दूसरे तल पर लगे तीन लेंस और 2 दर्पणों से होते हुए भूतल तक पहुंचेगा और जैसे ही आखिरी दर्पण पर पहुंचेगा परावर्तित होने वाली किरणें भगवान के मस्तक पर तिलक का आकार बनाएगा। प्रभु रामलला का ललाट 75 मिलीमीटर की सूर्य किरण से प्रकाशित होगा। जो देखने में काफी अद्भुत नजारा होगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *