Operation Sindoor: पहलगाम हमले का जवाब “ऑपरेशन सिंदूर!”

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के महज 14 दिन बाद भारत ने आतंक के खिलाफ एक सटीक और शक्तिशाली जवाब दिया “ऑपरेशन सिंदूर”। 6-7 मई 2025 की रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। ये ऑपरेशन सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति का संदेश भी था।

ऑपरेशन सिंदूर के 10 बड़े फैक्ट्स

  1. 25 मिनट में 9 टारगेट तबाह- ऑपरेशन सिर्फ 25 मिनट चला, लेकिन इसमें पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए गए।
  2. तीनों सेनाओं की साझी ताकत- थल सेना, वायुसेना और नौसेना, तीनों ने इस संयुक्त मिशन को अंजाम दिया।
  3. PM की नजर में पूरा मिशन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रात ऑपरेशन पर नजर बनाए रहे।
  4. NSA अजीत डोभाल की अमेरिकी NSA से बात- अमेरिका के NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भारत ने संवाद कर अंतरराष्ट्रीय सहयोग सुनिश्चित किया।
  5. किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं- इस ऑपरेशन में नागरिक इलाकों को नहीं छुआ गया, सटीक इनपुट के आधार पर आतंकियों के अड्डे निशाना बने।
  6. सभी सैनिक सुरक्षित लौटे- मिशन के बाद सभी पायलट और जवान सुरक्षित वापस लौट आए।
  7. टॉप टारगेट्स- जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के अड्डों को निशाना बनाया गया।
  8. भारत की अंतरराष्ट्रीय रणनीति- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों को ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी गई।
  9. पाकिस्तानी सैन्य ठिकाना नहीं टारगेट- इस ऑपरेशन का मकसद सिर्फ आतंकी संगठन थे, पाकिस्तानी सेना को निशाना नहीं बनाया गया।
  10. भारत की ताकत का प्रदर्शन- भारत का रक्षा खर्च पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा है, यही वजह है कि भारत का जवाब इतना दमदार रहा।

9 आतंकी ठिकाने, भारत ने किए ध्वस्त

  • मरकज़ तैयबा, मुरिदके – लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय
  • सरजल, टेहड़ा कलां – जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा
  • महमूना जोया, सियालकोट – हिज्बुल मुजाहिदीन का बेस
  • मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर का अड्डा
  • मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश का केंद्र
  • मस्कर रहील शहीद, कोटली – हिज्बुल का ट्रेनिंग कैंप
  • शवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर का आतंकी बेस
  • सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जैश का संचालन केंद्र
  • मरकज़ सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद का हाई-प्रोफाइल ठिकाना

भारत का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को भारत ने “नपी-तुली, जिम्मेदार और गैर-उकसाऊ” बताया। ऑपरेशन सिंदूर ने ये साफ कर दिया है कि भारत अब सिर्फ निंदा नहीं करता, जवाब देता है, वो भी सटीक और प्रभावशाली अंदाज़ में।

भारत बनाम पाकिस्तान

जहां भारत दुनिया की टॉप 5 मिलिट्री ताकतों में शामिल है, वहीं पाकिस्तान काफी पीछे है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत का सैन्य बजट पाकिस्तान की तुलना में करीब 9 गुना ज्यादा है। टेक्नोलॉजी, आधुनिक हथियार और खुफिया जानकारी के मामले में भी भारत पाकिस्तान से कहीं आगे है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES