Nobel Prize: दक्षिण कोरिया की हान कांग को साहित्य का नोबल पुरस्कार

Nobel For Literature: 2024 के नोबल पुरस्कारों में साहित्य का नोबल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका को दिया गया है। लेखिका (Han Kang) हान कांग को इस साल लिट्रेचर के लिए नोबल पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें 10 दिसंबर को सभी हस्तियों को नोबल पुरस्कार दिया जाएगा।

किस उपलब्धि पर मिला नोबल ?

हांग कांग ने 1993 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले कोरियन पत्रिका “मुन्हाक-ग्वा-साहो” यानी “साहित्य और समाज” के लिए लिखना शुरु किया था। उन्हें यह नोबल सम्मान उनके इन्टेंस पोएटिक प्रोस के लिए दिया जा रहा है। उनकी कुछ फेमस बुक्स में द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं।

लिट्रेचर बैकग्राउंड से हैं हान

हान कांग (han kang) लिट्रेचर बैकग्राउंड से ही ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था। हान के पिता दक्षिण कोरिया के जाने माने उपन्यासकार थे। जब उन्होंने साहित्य और समाज पत्रिका के लिए लिखना शुरु किया तब उनकी “विंटर इन सियोल” के साथ 5 और पोएम पब्लिश हुई थी। इन कविताओं ने ही उन्हें साहित्य जगत में पहचान दिलाई थी।

हान कांग की उपलब्धि


1994 में हान कांग ने “रेड एंकर” के साथ “सियोल शिनमुन स्प्रिंग साहित्यिक प्रतियोगिता” जीती थी। यहां से एक उपन्यासकार के रूप में उनका सफर शुरु हुआ। 1995 में “येओसु” नाम से उनकी पहली लघु कथा का संग्रह पब्लिश हुआ। 1998 में उन्होंने कोरिया आर्ट्स काउंसिल की मदद से तीन महीने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा के इंटरनेशनल राइटिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेकर अपनी लेखनी को और तराशा।

साहित्य के लिए उनकी रुचि और लगन के चलते दक्षिण कोरिया में एक साहित्यकार के रूप में उनको पहचान मिली। उनकी बुक ‘द वेजिटेरियन’ के लिए उन्हें 2016 में बुकर पुरस्कार भी मिल चुका है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES