Nisha Yadav: छत्तीसगढ़ की बेटी फहत करेगी माउंट किलीमंजारो

Nisha Yadav: बिलासपुर में रहने वाली निशा यादव का एक बड़ा सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल निशा एक पर्वतारोही है और वो माउंट किलिमंजारों पर तिरंगा फहराना चाहती हैं। लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम ना हो पाने की वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। लेकिन एक फोन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और निशा को अपना लक्ष्य पास नजर आ रहा है। आइए जानते हैं किसका था वो फोन और कैसे निशा का सपना सच होने को है।  

CM विष्णुदेव साय ने किया फोन

15 नवंबर के आस पास निशा यादव को सीएम विष्णुदेव साय ने खुद कॉल किया। उन्होंने निशा से पूछा क्या” आपको किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराना है ? आप खर्च की चिंता नहीं करें। फीस कब जमा करनी है मुझे बता देना।” पहले तो निशा को कुछ समझ नहीं आया फिर उसे लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। निशा ने पूछा आप कौन हैं, सामने से जवाब आया ” मैं सीएम विष्णुदेव साय बोल रहा हूं” सुनकर उसे विश्वास नहीं हुआ। कुछ देर बात करने के बाद निशा को यकीन हुआ कि वो सच में सीएम से बात कर रही है।

सीएम ने निशा का हौसला बढ़ाया

सीएम विष्णुदेव साय ने ना सिर्फ आर्थिक मदद का आश्वासन दिया बल्की निशा का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने निशा से कहा कि- “आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगाएं, छत्तीसगढ़ की हर एक बेटी का सपना पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है। छत्तीसगढ़ सरकार आपके साथ खड़ी है।” निशा को यह सब सपने की तरह लग रहा था। क्योंकी उसने ना तो कोई आवेदन लगाया था ना किसी से आग्रह किया था लेकिन उसके जीवन का सबसे बड़ा सपना अब पूरा होने जा रहा था।

माउंट एलब्रुस फतह कर चुकी है निशा

आपको बता दें किलिमंजारों पर चढ़ना निशा का पहला प्रोजेक्ट नहीं है इससे पहले भी वह चढ़ाई कर चुकी है। उसने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह किया है। निशा का कहना है कि पर्वत की यात्राएं उसे रोमांच से भर देती हैं और चोटी पर पहुंच कर तिरंगा फहराना गर्व से भर देता है। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो निशा का अगला लक्ष्य होगा। साथ ही माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना मेरा अंतिम लक्ष्य है।

ऑटो चलाते हैं निशा के पिता

आपको बता दें निशा बिलासपुर में रहती है और उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो निशा के सपने को पूरा कर सकें।  ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय के द्वारा दी गई मदद से निशा को अपने लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी। निशा ने इस मदद के लिए सीएम विष्णुदेव साय का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES