Nijaat Campaign: छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त कर रहा “निजात अभियान”

Nijaat Campaign: नशा किसी भी समाज , राज्य या देश क लिए काफी हानिकारक साबित होता है। नशा  समाज में कई अपराधों को जन्म देता है। छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस सने “निजात” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान ने प्रदेश के बहुत से युवाओं को नशे से मुक्ति दिलाने में मदद की है और अभी भी लोगों की मदद कर रहा है। आइए जानते हैं कैसे निजात से लोग नशे की लत से निजात पा रहे हैं।

क्या है Nijaat Campaign ?

निजात अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा एक अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से नशे से मुक्त करना है। इतना ही नहीं इस अभियान में पुलिस की टीम अवधरशाब, गांजा और नशीली चीजों की अवैध बिक्री पर भी रोक लगाती है। अब तक कई कोचियों पर कार्रवाई हो चुकी है जो अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं।

अभियान में क्या करती है पुलिस

पुलिस की टीम खुद और कुछ समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाती है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, पोस्टर, गांव- गांव जाकर लोगों से संपर्क करना और चित्रकारी और दीवार पर पोस्टर लगाना शामिल है। लोगों पर ज्यादा से ज्यादा प्रभाव हो इसके लिए इस अभियान से कुछ कलाकारों को भी जोड़ा गया है।  

अभियान से जुड़े बॉलिवुड कलाकार

पुलिस ने निजात के तहत नशा छोड़ने की अपील को और इफेक्टिव बनाने के लिए इस अभियान से बॉलिवुड के कलाकारों को भी जोड़ा है। बॉलिवुड सिंगर कैलाश खेर, कॉमेडियन राजपाल यादव, एक्टर अरबाज खान और साउथ सुपर स टार प्रभु देवा कलाकारों से वीडियो संदेश रिकॉर्ड कराया गया था। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा, पंडवानी गायिका तीजन बाई और ममता चंद्राकर ने भी इस अभियान को समर्थन दिया था।

स्मार्ट पुलिसिंग में शामिल हुआ निजात

निजात की शुरुआत 2022 में राजनांदगांव के तत्कालीन पुलिस अधिक्षक संतोष सिंह के द्वारा शुरु किया गया था। बाद में इसे राज्य में कई  जिलों में लागू किया गया। इस अभियान को भारत सरकार की संस्था पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने निजात को देश के 30 सबसे अच्छे स्मार्ट पुलिसिंग अभियानों में शामिल किया था। इस अभियान को क्राइम प्रिवेंशिंग के लिए राष्ट्रीय अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Positive सार

नशा समाज परिवार और पूरे देश के लिए हानिकारक होता है। युवा जिन्हें देश का भविष्य कहा जाता है अगर नशे में पड़ जाएं तो उनका भविष्य खतरे में आ जाती हैं। निजात अभियान ने इस समस्या को काफी हद तक हल कर दिया है। लोग जहां नशा नहीं करने का प्रण  ले रहे हैं वहीं अवैध शराब की खरीद बिक्री पर भी लगाम लगी है।

इस अभियान पर SP संतोष कुमार सिंह से विस्तार से हुई बातचीत देखने के यहां क्लिकर करें- https://www.youtube.com/watch?v=h8C00g2qE2U&t=1861s

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES