Navratri 2024: ये हैं दिल्ली के 5 सबसे मशहूर दुर्गा पंडाल

Navratri 2024: नवरात्री की शुरुआत होते ही देश के कोने-कोने में मां दुर्गा का पंडाल सज जाता है। हर छोटे-बढ़े शहरों में माता की सेवा होती है। देश की राजधानी दिल्ली में भी हर साल भव्य पंडालों में माता विराजती हैं। दिल्ली के कुछ ऐसे पंडाल हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं दिल्ली के मशहूर दुर्गा पंडाल और क्यों ये इतने फेमस हैं।

सीआर पार्क का दुर्गा पंडाल

दिल्ली के सीआर पार्क यानी चितरंजन पार्क का दुर्गा पंडाल सबसे ज्यादा मशहूर है। कारण है यहां रहने वाला बंगाली समाज। ये समाज(Navratri 2024) नवरात्री में पूरे कोलकाता के दुर्गा पूजा को दिल्ली ले आता है। सीआर पार्क आकर आपको लगेगा की आप कलकत्ता में नवरात्री का उत्सव मना रहे हैं। यहां का पंडाल और माता की मूर्ति दोनों ही कोलकाता के कारिगरों के द्वारा ही बनाया जाता है।

कश्मीरी गेट दुर्गा पंडाल

कश्मीरी गेट दुर्गा पंडाल दिल्ली के सबसे पुराने पंडालों  से है। यह पर समिति 1910 से माता की मूर्ति विराजित कराते आ रही है। यहां पर हर साल अलग-अलग थीम्स पर पंडाल सजाए जाते हैं। यहां पर माता रानी का प्रसिद्ध मंदिर भी है।

मयूर विहार दुर्गा पंडाल

दिल्ली में रहने वाले लोग अगर बंगाली दुर्गा पंडाल का आनंद लेना चाहते हैं तो मयूर विहार के पंडाल में जाना चाहिए। यहां पर माता का सुंदर मंदिर और पंडाल देखने को मिलेगा। यहां पर सालों से हर साल शारदीय (Navratri 2024) नवरात्री में दुर्गा पंडाल सजाया जाता है।

छतरपुर मंदिर दुर्गा पंडा

छतरपुर मंदिर का दुर्गा पंडाल भी काफी भव्य बनाया जाता है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां स्थित माता के मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। नवरात्रि में दूसरे राज्यों से भी लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। दिल्ली के फेमस पंडालों में से एक इस पंडाल को हर साल नए-नए तरीकों से सजाया जाता है।

आरामबाग दुर्गा पंडाल

आरामबाग के दुर्गा पंडाल को दिल्ली के सबसे महंगे पंडालों में से माना जाता है।(Navratri 2024) नवरात्रि पर यहां पर हर साल कुछ ना कुछ क्रिएटिव तरीके से पंडाल को सजाया जाता है। जब भी दिल्ली के कुछ शानदार दुर्गा पंडालों की बात की जाती है आरामबाग पंडाल को मिस नहीं किया जा सकता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *