MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी सबसे लोकप्रिय प्लेयर्स में से हैं। धोनी मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। अब तक हमने क्रिकेट के मैदान पर धोनी को अहम जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा है। इस बार उन्हें अपने राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। (MS Dhoni) धोनी को झारखंड विधानसभा चुनाव का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
मतदाताओं को जागरूक करेंगे धोनी
आपको बता दें किसी भी चुनाव में ब्रांड एंबेसडर बनने का मतलब है, चुनाव में जनता को मतदान के लिए प्रेरित करना। ब्रांड एंबेसडर किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करता। ब्रांड एंबेसडर चुनाव का महत्व और वोट की कीमत लोगों को बताता है। धोनी काफी पंसद किए जाने वाली पर्सनालिटी है। इसलिए इस चुनाव में झारखंड में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
हटिया से वोट करेंगे धोनी
एमएस धोनी रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं। हर बार चुनावों में धोनी अपना मतदान कना नहीं भूलते। अपने परिवार समेत बूथ पहुंचकर मतदान करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी मतदान के प्रति खुद भी जागरूक हैं और राज्य को भी जागरूक करना चाहते हैं। जागरूकता अभियान का हिस्सा बनने के लिए न्होंने खुद पहल की थी । धोनी ने खुद निर्वाचन आयोग में लेटर लिखा था जिसके बाद उन्हें एंबेसडर घोषित किया गया।
धोनी की तस्वीरों का होगा उपयोग
झारखंड के मतदाता जागरूकता अभियान में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए उनकी परमिशन जरूरी होती है। धोनी ने निर्वाचन आयोग को इसके लिए हामी भर दी है। चुनाव आयोग हमेशा किसी ऐसी पर्सनालिटी को ब्रांड एंबेसडर बनाता है जिसके जनता में सकारात्मक छवि है। ऐसे लोगों को वोट अपील का ज्यादा प्रभाव होता है। निर्वाचन आयोग हर चुनाव में मत
Meta– झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में महेंद्र सिंह धोनी को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है , धोनी मतदाताओं को जागरूक करेंगे
Key word- झारखंड विधानसभा चुनाव, महेंद्र सिंह धोनी, ब्रांड एंबेसडर विधानसभा चुनाव, हटिया विधानसभा सीट, मतदाता जागरूकता अभियान, Jharkhand Assembly Elections, Mahendra Singh Dhoni, Brand Ambassador Assembly Elections, Hatia Assembly Seat, Voter Awareness Campaign,