Loksabha Election 2024: कहां कितनी वोटिंग? 1stफेज में क्या-क्या हुआ?

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल 2024 को हुई। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों ने मतदान किया। पहले चरण के चुनाव देशभर के 102 सीटों के लिए हुआ। इन सीटों में भारत के नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल समेत टोटल 1600 से ज्यादा कैंडिडेट्स के लिए EVM से मतदान किए गए। जानते हैं पहले चरण की कुछ खास बातें

कहां सबसे ज्यादा पड़े वोट?

इलेक्शन कमीशन (EC) के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में हुए। त्रिपुरा में 79.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। बता दें कि भारत में पहले चरण में कुल 60.03 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

सबसे कम वोट

बिहार के लोगों ने सबसे कम वोट किए हैं। यहां वर वोटिंग प्रतिशत सिर्फ आधा रहा। बिहार में 47.49 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा (Loksabha Election 2024) सीटों के लिए मतदान हुआ। जिसमें 75 लाख मतदाताओं में से तकरीबन  47.49 फीसदी वोटर्स ने ही अपना मत दिया।

कहां थे सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स और वोटर्स?

औरंगाबाद लोकसभा सीट इस मामले में सबसे आगे रहा। यहां पर सबसे ज्यादा 18 लाख वोटर्स हैं। वहीं अगर कैंडिडेट्स की बात करें तो यहां से 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा नवादा सीट में सबसे ज्यादा 20.06 लाख मतदाताओं में 8 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। गया में 18.18 लाख वोटर्स के लिए 14 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। जमुई में 19.07 लाख मतदाता हैं 7 उम्मीदवारों के बीच अपना नेता चुनेंगे।

प्रथम चरण के वोटिंग परसेंट

तमिलनाडु: 62.02%  त्रिपुरा: 79.90%त्रिपुरा: 79.90% यूपी: 57.54% पश्चिमबंगाल: 77.57%
नागालैंड: 55.79%  पुडुचेरी: 72.84% राजस्थान: 50.27%सिक्किम: 68.06% एमपी: 63.27%  
 लक्षद्वीप: 59.02%महाराष्ट्र: 54.85%मणिपुर: 67.66%  मेघालय: 69.91%   अंडमान निकोबार: 56.87%  
अरुणाचल प्रदेश: 63.44% असम: 70.77%    बिहार: 47.49% छग: 63.41%   जम्मू-कश्मीर: 65.08%

READ MORE एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बनाने में कितना आता है खर्च?

बस्तर के इस गांव में पहली बार वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में सबसे खास रहा बस्तर का एक गांव। यहां पहली बार चुनाव हुए और लोगों ने वोट डाला। 19 अप्रैल को जब पहले चरण के चुनाव हुए तो बस्तर के चांदामेटा गांव में वोट डाले गए। आजादी के बाद पहली बार यहां वोट पड़ा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *