Independence Day 2024: क्या है तिरंगा से जुड़े नियम?

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के साथ अपनी आजादी का जश्न मना रहा है। आप हर जगह तिरंगा झंडा जरूर देखेंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने और उसे उतारने के भी कुछ विशेष नियम होते हैं। भारत सरकार द्वारा 2002 में लागू की गई भारतीय ध्वज संहिता ने तिरंगा फहराने से संबंधित विभिन्न नियमों को निर्धारित किया है। इस लेख में हम आपको इन नियमों की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। ताकी अनजाने में भी आपसे किसी भी तरह से तिरंगे के सम्मान में कोई अनदेखी न हो।

ध्वज फहराने के नियम

ध्वजारोहण के लिए एक जिम्मेदार व्यक्ति का चयन किया जाना चाहिए जो ध्वज संहिता के नियमों का पालन करे। तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जाना चाहिए। सूर्यास्त के बाद तिरंगे को फहराना वर्जित है। तिरंगे को फहराने और उतारते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह कहीं से भी कटा-फटा या गंदा न हो।

भारतीय ध्वज संहिता 2002

भारतीय ध्वज संहिता को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया। इसके अंतर्गत कुछ प्रमुख नियम इस प्रकार हैं-

  • तिरंगे को ऐसी जगह फहराया जाए जहां से वह सभी को स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • तिरंगे के साथ अगर कोई अन्य ध्वज फहराया जाता है, तो उसका स्थान तिरंगे से नीचे होना चाहिए।
  • तिरंगे को बिगुल की धुन के साथ फहराया जाना चाहिए।
  • तिरंगे का आकार आयताकार होना चाहिए और इसका अनुपात 3:2 होना चाहिए।
  • तिरंगे में अशोक चक्र में 24 तीलियां होनी चाहिए।
  • तिरंगा किसी भी स्थिति में भूमि को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • अगर तिरंगा कट जाए या फट जाए, तो उसे सावधानीपूर्वक और सम्मान के साथ नष्ट किया जाए।

तिरंगा फहराने के अधिकार

2002 में भारतीय ध्वज संहिता लागू होने से पहले आम जनता को तिरंगा फहराने की अनुमति केवल 26 जनवरी और 15 अगस्त को थी। लेकिन नए नियमों के तहत अब कोई भी व्यक्ति मर्यादित रूप में पूरे वर्ष तिरंगा फहरा सकता है।

READ MORE Independence Day: प्रधानमंत्री ने की विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की घोषणा, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

Positive सार

स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व है, और इस दिन तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। तिरंगे के साथ जुड़े नियमों का पालन करके हम अपने राष्ट्रीय ध्वज को सही सम्मान दे सकते हैं। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और संप्रभुता का प्रतीक है, और इसे फहराने से पहले इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इस स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का सही तरीके से उपयोग करें और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को व्यक्त करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.