Diwali 2025: दिवाली पर कैसे करें मां लक्ष्मी का स्वागत?

Diwali 2025: दिवाली, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है, जो समृद्धि और सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं ताकि उनके घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि हो। जानते हैं कैसे कर सकते हैं मां लक्ष्मी का स्वागत?

साफ-सफाई से शुरुआत करें

दिवाली पर मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए सबसे पहले घर की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि स्वच्छता से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में प्रवेश करती हैं।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं, क्योंकि यह मां लक्ष्मी का स्वागत करने का महत्वपूर्ण तरीका है। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

घर के दरवाजे खुले रखें

दिवाली की शाम घर के दरवाजे खुले रखने का प्रचलन है। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश करने में बाधा नहीं होती, और उनकी कृपा घर पर बनी रहती है।

स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। यह चिन्ह सौभाग्य का प्रतीक है और मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है।

रंगोली से सजाएं द्वार

मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार के पास बनाएं और रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं, जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले।

फूलों और रोशनी से सजावट करें

घर को फूलों की लड़ियों और दीयों की रोशनी से सजाएं। तोरण और अन्य सजावटी सामग्री से घर के मुख्य द्वार को सजाना भी शुभ माना जाता है।

शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन

दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें। पूजा के दौरान चांदी के सिक्कों का पूजन अवश्य करें, जिससे घर में धन की वृद्धि और समृद्धि हो।

मंदिर को सुंदर तरीके से सजाएं

घर के मंदिर को अच्छे से सजाएं और मां लक्ष्मी की आराधना पूरे श्रद्धा और भक्ति से करें। पूजा के दौरान दीप जलाएं और लक्ष्मी जी की आरती करें।

दिवाली की महत्ता

दिवाली का पर्व न केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार है, बल्कि यह दिन हमें आत्मविश्वास, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति का संदेश भी देता है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा और आराधना करता है, उसके घर में सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

नोटाः यह लेख धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। कृपया किसी भी धार्मिक क्रियाकलाप या पूजा विधि को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.