Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से बजट पेश करने वाली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Budget 2026 के लिए तैयारियां कर रही हैं। उन्हें 8 बार बजट प्रस्तुत करने का अनुभव है। सीतारमण 1 फरवरी 2026 को बजट प्रस्तुत करने वाली हैं।
केंद्रीय बजट में क्या होगा खास?
- फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आम बजट में मोदी सरकार का आर्थिक एजेंडा पेश होगा।
- Budget 2026 में महंगाई दर को नीचे लाने की दिशा में प्रयास का जिक्र हो सकता है।
- विकास को बढ़ावा देने के उपायों पर ध्यान दिया जा सकता है।
- नए संसाधनों की तलाश करने पर फोकस।
- आर्थिक एजेंडे में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर फोकस।
- 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए तेजी से सुधार के कदमों को शामिल किया जा सकता है।
भारत मजबूत अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता के मामले में भारत अभी काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं मोदी सरकार की बात करें तो एक मजबूत अर्थव्यवस्था उन्हें विरासत में मिली है। इसे एक खास मुनाफा के तौर पर देखा जा सकता है।
Modi सरकार की बजट में प्राथमिकताएं
- खाद्य महंगाई दर को घटाना
- बेरोजगारी को कम करना
- कृषि क्षेत्र में तनाव से निपटना
- रोजगार पैदा करना
- कैपिटल एक्सपेंडिचर की रफ्तार को बनाए रखने की दिशा में काम
- राजकोषीय घाटे को काबू पर रखने के लिए रेवेन्यू में बढ़ोतरी के रास्ते खोजना
READ MORE PM Modi Cabinet: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी, पढ़ें बड़ी बातें!
सीतारमण से जुड़ी खास बातें
बजट पेश करने के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। उन्होंने अभी तक लगातार 7 बार पूर्ण और एक बार अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है। इससे पहले ही वो मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार बजट प्रस्तुत किया था। जानते हैं निर्मला सीतारमण से जुड़ी कुछ खास बातें…
- निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।
- 5 जुलाई 2019 को पहला बजट पेश किया था।
- 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था।
- Budget 2026 के बाद वो लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बनी थीं।
- इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला।
- 2004 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।
- 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकीं।
ये भी देखें

