All Women Battalion: CISF की इस बटालियन में होंगी सिर्फ महिला कमांडो

All Women Battalion: केंद्र सरकार ने देश के सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। औद्योगिक सुरक्षा बल या CISF में ऑल वुमन बटालियन के गठन को मंजूरी दे दी गई है। देश में ऐसा पहली बार होगा जब किसी बटालियन में सिर्फ महिलाएं  ही होंगी। ऑल वुमन बटालियन के वुमन कमांडोस की तैनाती एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन के साथ दूसरे VIP जगहों पर की जाएगी।  

देश की पहली All Women Battalion

ये बटालियन सिर्फ महिलाओं वाली पहली बटालियन होगी, हालांकी अभी भी CISF में महिला कमांडो सेवा दे रही हैं। अभी तक ऐसी कोई बटालियन नहीं है जिसमें सिर्फ महिलाएं हों लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। वर्तमान में CISF में 7 फीसदी महिला कमांडों काम कर रही हैं। संख्या में देखा जाए तो 1 लाख 77 हजार महिला कमांडो CISF में तैनात हैं। सरकार के इस फैसले से CISF में महिलाों की भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

1025 कमांडों से बनेगी बटालियन

पहली वुमन CISF बटालियन में कुल 1025 महिला जवानों को शामिल किया जाएगा। इनका गठन वरिष्ठ कमांडेंट स्तर के अधिकारी के नितृत्व में होगा। इन महिला जवानों की कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें तैयार करने का उद्देश्य महिला कमांडोस को हर परिस्तिथियों में मोर्चा संभालने के लिए ट्रेंड करना है। ऑल वुमन बटालियन का प्रस्ताव पहली बार CISF के दिवस के 53वें सेरेमनी में गृह मंत्री के निर्दश पर रखा गया था।  

2025 में तैयार होगी महिला बटालियन

सीआईएसएफ हेटक्वार्टर ने महिला बटालियन को तैयार करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया, ट्रेनिंग और हेड क्वार्टर को लेकर विचार किया जा रहा है। फिलहाल महिला बटालियन का गठन वर्तमान में स्वीकृत CISF की 2 लाख महिला कर्मचारियों में से ही चुन कर किया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय की तरह से आदेश जारी कर दिया गया है। ऑल वुमन बटालियन के गठन से CISF को एक नई पहचान मिलेगी। इस तरह इस फैसले से अब देश की कई बेटियां देश सेवा के अपने सपने को पूरा कर सकेंगी।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES