vocational courses: 10वीं के बाद इन कोर्स को करके पा सकते हैं नौकरी

vocational courses: आज के दौर में कई युवा जल्दी पढ़ाई पूरी कर नौकरी करना चाहते हैं। इसके लिए कई शॉर्ट टर्म कोर्स मौजूद हैं, जो जल्दी रोजगार दिलाने में मददगार साबित होते हैं। यहां हम ऐसे ही वोकेशनल कोर्स (vocational courses)के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें 10वीं के बाद करके अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

वोकेशनल कोर्स क्या है?

वोकेशनल कोर्स (vocational courses) वो कोर्स होते हैं, जिनके बाद सीधे नौकरी के मौके मिलते हैं। इन्हें नौकरी उन्मुख या जॉब-ओरिएंटेड कोर्स भी कहा जाता है। 10वीं पास करने के बाद इन कोर्स की शुरुआत की जा सकती है। इनकी अवधि 1 से 2 साल होती है, और इसके बाद नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

एनीमेशन डिजाइनिंग

एनीमेशन डिजाइनिंग का कोर्स 10वीं के बाद किया जा सकता है। इस कोर्स को उन स्टूडेंट्स को करना चाहिए, जिन्हें गेमिंग और एनीमेशन में रुचि हो। इस फील्ड में टेक्निकल लोगों की काफी डिमांड है। आज गेमिंग सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं बल्की इससे लोग अच्छी इनकम भी जनरेट कर रहे हैं।

फिटनेस कोर्स

फिटनेस कोर्स करके खुद को और दूसरों को फिट रखा जा सकता है। कई लोग इस फील्ड में पर्सनल डाइटीशियन भी हायर करते हैं, जो अच्छी सैलरी देते हैं। आजकल लोगों में फिट रहने का चलन बढ़ रहा है, आने वाले समय में इस फिल्ड में और भी अच्छे मौके मिलेंगे।

इंटीरियर डिजाइनिंग

इंटीरियर डिजाइनिंग एक शॉर्ट टर्म कोर्स है। इसे किसी भी समय शुरू किया जा सकता है। इस कोर्स के बाद स्टूडेंट अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं या नौकरी पा सकते हैं। इसमें अच्छे पैसे कमाने के मौके हैं। आज हर कोई अपना घर, दुकान और ऑफिस इंटीरियर डिजाइनर से ही डेकोरेट कराना पसंद करते हैं।

ज्वेलरी डिजाइनिंग कोर्स

ज्वेलरी डिजाइनिंग कोर्स करके आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें प्राइवेट जॉब भी आसानी से मिल सकती है, जहां अच्छी सैलरी मिलती है। बड़े ज्वैलरी ब्रांड हमेशा से ही अच्छे डिजाइनर्स की खोज में रहते हैं।

फॉरेन लैंग्वेज कोर्स

फॉरेन लैंग्वेज का कोर्स करके देश के साथ विदेश में भी नौकरी के अवसर मिलते हैं। इस कोर्स से सरकारी और निजी क्षेत्र में जॉब के मौके खुलते हैं। ट्रांसलेटर की जॉब के लिए बड़ी कंपनियां भी लोगो को अच्छी सैलरी में हायर करते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES