UPSC Result: बस्तर की जिज्ञासा बनीं IAS, मिला 681वीं रैंक!

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग ने 16 अप्रैल को UPSC CSE 2023 के नतीजे घोषित कर दिए। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में 1000 से ज्यादा लोगों का सिलेक्शन हुआ। इन्हीं लोगों में से एक हैं बस्तर की जिज्ञासा, जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। जानते हैं कौन हैं जिज्ञासा सहारे और कैसे की उन्होंने तैयारी।

जिज्ञासा के बारे में

जिज्ञासा सहारे 26 साल की हैं। ये उनका तीसरा अटेम्प्ट था। पिछली दो बार से उनका मेन्स नहीं निकल रहा था। लेकिन इस बार उन्होंने आखिर में रैंक हासिल कर ही ली। जिज्ञासा के पिता बैंक ऑफिसर हैं और मां डाक विभाग में काम करती हैं। जिज्ञासा ने अपनी प्रारंभिक शिक्ष जगदलपुर से की है। विशाखापट्टनम से 12वीं करने के बाद जिज्ञासा नागपुर एनआईटी चली गईं इंजीनियरिंग करने। उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप में काम भी किया। लेकिन फिर उन्होंने तैयारी के बारे में सोचा और तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं।

क्या थी स्ट्रैटजी?

जिज्ञासा पढ़ाई में हमेशा से अच्छी थीं। लेकिन उन्होंने UPSC के लिए काफी मेहनत की। यही वजह थी कि रिजल्ट उनके हक में है। जिज्ञासा कहती हैं कि उन्होंने रोजाना लगभग 10 घंटे पढ़ाई की है। वो लिखने की प्रैक्टिस करती थीं। ताकि वो मेन्स में अच्छा परफॉर्म कर सके। शेड्यूल के हिसाब से चलना और मॉक टेस्ट से उन्हें काफी मदद मिली।

असफलता ने भी किया प्रेरित

पहली बार में तो जिज्ञासा का प्रीलिम्स भी नहीं निकला पाई थीं। दूसरी और तीसरी बार उन्होंने मेंस दिया लेकिन इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाईं। जिज्ञासा ने अपनी असफलता को ही अपनी ताकत बनाई। हर बार की गलतियों से सीखा और आगे बढ़ीं। आज जब UPSC Result में उन्हें ये रैंक मिला तो वो काफी खुश हैं।

Positive सार

UPSC Result आज जिज्ञासा के हक में है। जिज्ञासा कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी तैयारी और सफलता दोनों ही लोगों को प्रेरणा दे रही है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *