प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाएंगे 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, जानें कैसे करें आवेदन



गुजरात सरकार ने यह घोषणा की है कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन प्राप्त करने वालों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दी जाएगी। इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार नागरिकों और गृहणियों को दो रुपये की राहत के साथ दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होंगे। यह एलपीजी सब्सिडी सिलेंडर खरीद के तीन दिनों के भीतर लाभार्थी के खाते में पहुंचाई जाएगी।

बता दें उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 38 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार से सालाना दो गैस सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए सरकार को हर साल 650 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

राज्य के शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हर साल दो मुफ्त सिलेंडर देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 38 लाख गृहणियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, इस योजना के लिए तय 650 करोड़ रुपये की राहत से जनता को 1,700 रुपये तक मिलेंगे।

गुजरात सरकार के कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 10% कम करने के फैसले की भी जानकारी दी थी।

उन्होंने दावा किया कि सीएनजी में 10% की कमी से 6-7 रुपये प्रति किलोग्राम की बचत होगी। इसी तरह, मंत्री के अनुसार, पीएनजी को 5 से 5.50 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी मिलेगी।

राज्य सरकार का यह ऐलान दिवाली से पहले ही किया गया है। जिसका लाभ आम लोगों को पहुंचेगा। वघानी ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र हैं, उन्हें इस घोषणा से बड़ा लाभ मिलेगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES