NEW START: रेलवे ने शुरू किया देश का पहला रेलवे पॉड होटल, कम खर्च में यात्रियों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं वाला कैप्सूलनुमा कमरा!

यात्रियों के यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इंडियन रेलवे ने अपना पहला पॉड होटल लॉच किया है। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग में लगभग 3000 वर्ग फुट में फैले इस पॉड होटल में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मौजूद है। पॉड होटल के छोटे-छोटे कैप्सुलनुमा आरामदायक कमरे अब यात्रियों की यात्रा को आरामदायक बनाएंगे।

क्या होता है पॉड होटल ?
पॉड होटल को कैप्सुल होटल भी कहा जाता है। खासतौर पर यह ऐसे यात्रियों के लिए होता है जो ज्यादा लंबा नहीं रुकना चाहते हैं। पॉड होटल में एक बिस्तर जितनी जगह ही होती है। और यह पॉकेट फ्रैंडली भी होता है।


आधुनिक सुविधाओं से लैस है मुंबई रेलवे का पॉड होटल
आधुनिक सुविधाओं वाले इस होटल में यात्री 12 से 24 घंटे तक के लिए रूक सकता है। रुकने का किराया मात्र 999 रुपए होगा। इसे सुविधाओं के साथ बढ़ाया भी जा सकता है। रेलवे का कहना है कि प्राइवेट पॉड की सुविधा भी होगी जिसका किराया 1249 रुपए से लेकर 2499 रुपए तक होगा।


मुंबई के पॉड होटल की विशेषताएं
– मुंबई सेंट्रल टर्मिनस की पहली मंजिल में है पॉड होटल।
– 3000 वर्ग फुट में फैला है पॉड होटल।
– फिलहाल 48 कमरे की सुविधा
– कमरे की चौड़ाई-ऊंचाई 4 फीट और लंबाई 7 फीट है।
– पॉकेट फ्रेंडली होगा पॉड होटल।

आपके रेल का सफर भले कितना ही मजेदार क्यों न हो पर जब स्टेशन पर स्टे करने की बात आती है तब अक्सर कंफर्ट का ध्यान आता है। ऐसे में कई बार स्टेशन के आस-पास ठहरने के लिए महंगे होटल्स या फिर दूरी परेशानी का कारण बन जाती है। इन परेशानियों के सॉल्यूशन के साथ मुंबई का यह पॉड होटल काफी सहूलियत से भरा होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES