Modi oath ceremony: शपथ समारोह में शामिल होने वाली लोको पायलट?

Modi oath ceremony: एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव को तो जानते ही होंगे। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इनका खूब नाम हुआ था। वहीं अब सुरेखा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल सुरेखा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव उन 10 लोको पायलट में से एक हैं जिन्हें 9 जून को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया था।

कौन हैं सुरेखा यादव?

सुरेखा पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा की रहने वाली हैं। उन्होंने 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन चालक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। सुरेखा को अपनी उपलब्धियों के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। सुरेखा सोलापुर और मुंबई के सीएसएमटी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको के रूप में पहचानी जाती हैं।

परिवार से मिला सहयोग

शपथ ग्रहण समारोह (Modi oath ceremony) में शामिल होने वाली सुरेखा कहती हैं कि ये एक ऐसी नौकरी है जिसमें हमेशा सफर करना पड़ता है। यह सब कुछ बिना परिवार के सपोर्ट के नहीं हो पाता। वो ये भी कहती हैं कि घर वाले इस बात को अच्छे से समझते हैं।

मुंबई की लोकल ट्रेन की भी रह चुकी हैं पायलट

वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली सुरेखा मालगाड़ी, एक्सप्रेस ट्रेन के मुंबई की लोकल ट्रेन भी चला चुकी हैं। उन्होंने नौकरी की शुरुआत में उन्होंने पांच साल तक बतौर सहायक लोको पायलट की जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्होंने मालगाड़ी चलाई। सुरेखा कहती हैं कि वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए डिपार्टमेंट के सीनियर पायलट को बड़ौदा में बाकायदा आठ दिन की ट्रेनिंग मिली। साल 2000 में सुरेखा एशिया की पहली महिला पायलट थीं।

 READ MORE गठबंधन सरकार से शेयर मार्केट पर होगा असर?

Positive सार

Modi oath ceremony में शामिल होने वाली सुरेखी यादव भारत का गौरव हैं। ऐसे में जब उन्हें ये मौका मिला है तो उन्होंने हर खास और आम वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। सुरेखा यादव इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनीं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES