Miss India 2024: किसके सर सजा मिस इंडिया 2024 का खिताब?

Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट कॉम्पिटिशन है। इसमें जितने वाली मॉडल को “मिस इंडिया” का खिताब दिया जाता है। साल 2024 का यह खिताब मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) ने जीत लिया है। आइए जानते हैं मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

भारत में कब हुई शुरुआत ?

भारत में सबसे पहले मिस इंडिया कॉम्पिटिशन (Miss India )की शुरुआत 1947 में एक लोकल प्रेस के द्वारा की गई थी। इसमें एस्थर अब्राहम ने पहली मिस इंडिया (first miss India) का खिताब जीता था। एस्थर, प्रमिला नाम से जानी जाती थीं। वहीं भारत में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन की शुरुआत साल 1964 से हुई। महाराष्ट्र की रहने वाली मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री को भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया (first femina miss India) का खिताब मिला था।

पहली भारतीय जो बनीं मिस वर्ल्ड

पहली बार 1966  में किसी भारतीय सुंदरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। भारत की रीता फारिया (Rita Faria)ने लंदन में हुए मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और खिताब अपने नाम किया। रीता पहली भारतीय थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी कॉम्पिटिशन जीता था। हालांकी रीता ने बाद में फिल्मों और मॉडलिंग में करियर बनान से इनकार कर दिया था।

कौन करता है मिस इंडिया का आयोजन?

फेमिना मिस इंडिया का आयोजन फेमिना ग्रुप करता है। फेमिना टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रकाशित एक मैग्जिन है। जो फैशन और मॉडलिंग पर स्टोरीज करता है। फेमिना के द्वारा हर साल मिस इंडिया कॉम्पिटिशन कराया जाता है। इस कॉम्पिटिशन में विनर बनने वाली कन्टेस्टेंट को मिस इंडिया का खिताब तो मिलता ही है साथ ही मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेसेंट करने का भी मौका मिलता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.