INDIAN RAILWAYS IRCTC: भारत-नेपाल के बीच रेल सेवा शुरू, जानें किराया, स्टॉप और सफर से जुड़ी डिटेल!



HIGHLIGHTS:

• भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा शुरू
• पीएम मोदी और नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा ने दिखाई हरी झंडी
• 3 अप्रैल से मिलेगी सुविधा

भारत और नेपाल के बीच रेल सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा 8 साल बाद एक बार फिर से शुरू हुई है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल सेवा का उद्घाटन किया।

बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक मिलेगी सफर की सुविधा

यह रेल सेवा बिहार के जयनगर से नेपाल के जनकपुर से होते हुए कुर्था तक चलेगी। 3 अप्रैल से आम यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। भारत और नेपाल के बीच यह ट्रेन सुविधा कुल 34.9 किलोमीटर लम्बी होगी। पीएम मोदी ने उद्धाटन के दौरान कहा, कि- रेल सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच निकटता आयेगी।

दूसरे चरण की सुविधा भी जल्द ही

दोनों देशों के बीच कुल 69.08 किलोमीटर रेल लाइन शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में 34.5 किमी रेलवे लाइन का उद्घाटन हुआ है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-‘ भारत और नेपाल की दोस्ती, हमारे लोगों के आपसी सम्बन्ध, ऐसी मिसाल विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति, हमारे आदान-प्रदान के धागे, प्राचीन काल से जुड़े हैं। अनादिकाल से हम एक-दूसरे के सुख-दुःख के साथी हैं’

कितने स्टॉप की होगी भारत-नेपाल यात्रा

भारत-नेपाल के सफर में कुल 9 स्टॉप होंगे जिसमें बिहार के जयनगर से ट्रेन चलने के बाद इनरवा रुकेगी और फिर अगला स्टेशन खजुरी होगा। खजुरी से महिनाथपुर, महिनाथपुर से वैदही, वैदही से परवाहा, परवाहा से जनकपुर और जनकपुर से कुर्था के रूट पर ट्रेन का संचालित होगी।

कितना होगा ट्रेन का किराया

बिहार के जयनगर से कुर्था तक के लिए सफर का किराया बर्थ श्रेणियों के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है जिसमें-जनरल कैटेगरी में 56.25 रुपये और एसी कोच एल 281.25 रुपये किराया होगा।

सामान्य श्रेणी 

किराया

जयनगर से इनरवा 

  12.50 रुपये 

जयनगर से खजुरी 

 15.60 रुपये 

जयनगर से महिनाथपुर

 21.87 रुपये 

जयनगर से वैदही 

 28.12 रुपये

जयनगर से परवाहा 

  34.37 रुपये

जयनगर से जनकपुर 

 43.75 रुपये 

जयनगर से कुर्था

 56.25 रुपये 

एसी श्रेणी

  किराया

जयनगर से इनरवा 

     62.50 रुपये

जयनगर से खजुरी 

 78.12 रुपये

जयनगर से महिनाथपुर

 109.37 रुपये 

जयनगर से वैदही 

 140.60 रुपये 

जयनगर से परवाहा 

     171.8 रुपये 

जयनगर से जनकपुर 

 218.75 रुपये 

जयनगर से कुर्था

 281.25 रुपये 

ऐसा माना जा रहा है कि यह परियोजना दोनों देशों के लिए मील का पत्थर होगी। दरअसल भारत के जयनगर और नेपाल के बैजलपुर के बीच नैरो गेज पर ट्रेन की सुविधा 1937 में शुरू हुई थी । साल 2001 में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के चलते कुछ रेल पुल बह गए और नेपाल में जनकपुर से आगे ट्रेन सेवा बंद हो गई थी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES