Chhattisgarh: कृषि समृद्धि से खुशहाली की ओर!

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़, जिसे “धान का कटोरा” कहा जाता है, अपनी कृषि-प्रधान अर्थव्यवस्था और किसानों की उन्नति के लिए किए गए ठोस प्रयासों से नई ऊंचाइयों पर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में न केवल रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि किसानों की खुशहाली को प्राथमिकता देते हुए आर्थिक और सामाजिक विकास की नई परिभाषा दी है।

धान की रिकॉर्ड खरीदी और किसानों की सहायता

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ ने किसानों से सर्वाधिक धान खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • धान खरीदी: 144.92 लाख मेट्रिक टन
  • समर्थन मूल्य भुगतान: ₹32,000 करोड़
  • धान बोनस: ₹3,716 करोड़

राज्य सरकार ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तय कर किसानों को सशक्त किया।

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बजट प्रावधान

कृषि के महत्व को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 33% की वृद्धि के साथ ₹3,435 करोड़ का कृषि बजट पेश किया।

  • शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण
  • 15.21 लाख किसानों को ₹6,912 करोड़ का वितरण।
  • भूमिहीन किसानों की सहायता:
  • ₹10,000 वार्षिक आर्थिक सहायता के लिए ₹500 करोड़ का प्रावधान।
  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और सौर सुजला योजना के माध्यम से सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए राज्य ने बड़े कदम उठाए।

  • नवीन सिंचाई योजना: ₹300 करोड़
  • लघु सिंचाई परियोजनाएं: ₹692 करोड़
  • नाबार्ड पोषित योजनाएं: ₹433 करोड़
  • एनीकट और स्टॉप डैम निर्माण: ₹262 करोड़

कृषि उत्पादन में उपलब्धियां

  • छत्तीसगढ़ ने अनाज, दलहन, और तिलहन उत्पादन में लगातार वृद्धि की है।
  • धान उत्पादन में राष्ट्रीय स्थान
  • क्षेत्राच्छादन में 4th, कुल उत्पादन में 7th, और प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में 11th।
  • चना उत्पादन
  • क्षेत्राच्छादन और प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में 8th स्थान।
  • कृषि व्यापार में सुधार
  • छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन से किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य दिलाने की पहल की गई।
  • ई-नाम पोर्टल: किसानों और विक्रेताओं को बेहतर कीमत और बाजार उपलब्ध कराने में मदद।

Positive सार

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयास यह प्रमाणित करते हैं कि कृषि ही राज्य की खुशहाली और अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समर्थन, संसाधन, और अवसर प्रदान कर राज्य ने कृषि समृद्धि से विकास की नई मिसाल कायम की है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.