Charlotte Chopin: फ्रांस की 102 साल की योगा ट्रेनर, जिन्हें भारत ने दिया सम्मान

Charlotte Chopin: योग एक ऐसा अभ्यास है जो न केवल शरीर को बल्कि मन को भी स्वस्थ्य और खुशहाल रखता है। योग की जड़ें भारत में हैं, लेकिन आज अब यह  विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। जहां एक्सरसाइज और वर्कआउट शरीर को ताकतवर और हेल्दी बनाते हैं, वहीं योग हमें तनाव भरी ज़िंदगी में स्वस्थ शरीर के साथ-साथ मानसिक शांति और खुशी भी देता है। आज हम आपको फ्रांस की एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने योग को साध लिया है। 102 साल की  चर्लोट चोपिन उनकी इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है।

चर्लोट की योग की शुरुआत 

चर्लोट चोपिन (Charlotte Chopin)ने 50 साल की उम्र में योग करना शुरू किया। जिस समय लोग उम्र बढ़ने के कारण खुद को कमजोर और बीमारियों से जूझता हुआ महसूस करने लगते हैं, उस समय चर्लोट ने अपने दोस्तों के सुझाव पर योग को अपनाया। तब से उन्होंने कभी योग करना नहीं छोड़ा। आज चर्लोट फ्रांस की मशहूर योग शिक्षिका हैं और 101 साल की उम्र में भी उनका योग के प्रति समर्पण और लगाव काबिले तारीफ है। वह अपने अच्छे स्वास्थ्य का पूरा श्रेय योग को देती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात 

जुलाई 2023 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर गए थे, तब उन्होंने चर्लोट चोपिन से मुलाकात की थी। दोनों के बीच योग पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान (Charlotte Chopin)चर्लोट ने पीएम मोदी को अपनी योग यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी भी चर्लोट से काफी प्रभावित हुए और कहा, “पेरिस में मुझे चर्लोट चोपिन से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने 50 साल की उम्र में योगाभ्यास शुरू किया था। वह जल्द ही 100 साल की होने वाली थीं, लेकिन उनके फिटनेस के प्रति जुनून ने हर किसी को प्रेरित किया।”  भारत लौटने के बाद पीएम मोदी ने अपने ‘मन की बात’ प्रोग्राम में भी चर्लोट का जिक्र किया था।

पद्मश्री से सम्मानित 

चर्लोट (Charlotte Chopin)के योग के प्रति समर्पण और योगदान को देखते हुए, भारत सरकार ने उन्हें 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में चर्लोट ने भारतीय परिधान में हरे रंग की साड़ी पहनी और चूड़ियां भी पहनी हुई थीं।  उनका यह रूप उनके योग प्रेम के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को भी दर्शाता है। चर्लोट ने फ्रांस में योग को एक प्रसिद्ध फिटनेस एक्टिविटी बना दिया है। उन्होंने अपनी अच्छी हेल्थ और शरीर की लचक श्रेय योग का ही दिया है। चर्लोट ‘फ्रांस गॉट टैलेंट’ जैसे मशहूर शो में भी अपने योग कौशल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.