PADMA AWARDS 2022: विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा!

Highlights:

  • पद्म अवार्ड 2022 की लिस्ट जारी।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में की घोषणा।
  • 4 पद्म विभूषण, 7 पद्मभूषण और 107 लोगों को दिया गया पद्मश्री अवार्ड।

Padma Awards 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस साल 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा की। साल 2022 के लिए कुल 128 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें से 32 साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से हैं। इसके इस साल के पद्म पुरस्कारों में लिए सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) दिया जाएगा। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद को भी पद्म सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
4 लोगों को मिला है पद्म विभूषण सम्मान

1. प्रभा अत्रे

मशहूर शास्त्रीय गायिका डॉ प्रभा अत्रे को कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। किराना घराने से संबंध रखने वाली शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा का जन्म 13 सितंबर, 1932 को पुणे में हुआ था। डॉ. प्रभा अत्रे शास्त्रीय संगीत की दुनिया का एक जाना-माना नाम है। वे संगीते के अलावा कलाकार, संगीतकार और लेखिका भी हैं। डॉ प्रभा अत्रे ने पूरी दुनिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें संगीत जगत के जाने-माने पुरस्कारों के अलावा भारत सरकार के द्वारा साल 1990 में पद्मश्री और 2002 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

2. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत)

राधेश्याम खेमका को साल 2022 का पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। उन्होंने 40 वर्षों तक गीता प्रेस में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया और अनेक धार्मिक पत्रिकाओं का संपादन किया।

3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)

उन्होंने अपने चार दशकों की सेवा के दौरान एक ब्रिगेड कमांडर, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-सी) दक्षिणी कमान, सैन्य संचालन निदेशालय में जनरल स्टाफ ऑफिसर ग्रेड 2, कर्नल सैन्य सचिव और उप सैन्य सचिव के रूप में बड़ी जिम्मेदारियों का वहन किया। जनरल रावत 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की योजना के भी एक हिस्सा थे। अपनी सेवा के दौरान, जनरल रावत को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और सेना पदक जैसे सम्मानों से भी अलंकृत किया गया है।

4. कल्याण सिंह (मरणोपरांत)

कल्याण सिंह यूपी में अलीगढ़ के अतरौली के रहने वाले थे। 5 जनवरी 1932 को मढौली में जन्में कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी। उनकी पहचान प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में थी।

Here are the lists of all PADMA AWARDS 2022:


Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES