G-20 में AI एंकर और Ask गीता टूल देगी हर सवाल का जवाब, भारत की भव्यता को देखने दुनिया है तैयार!


G-20 समिट के वेन्यू भारत मंडपम में वर्ल्ड लीडर्स भारत का इतिहास, डेमोक्रेसी लेजेसी और  भारत की डिजिटल ग्रोथ को देखेंगे। इसके लिए भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास एक एग्जिबिजन लगाई गई है। इसमें AI जैसी हाई एंड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। 

G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में आएंगे। सबसे पहले AI एंकर भारतीय तरीके से उनका स्वागत  करेगी। आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखाई देगी जिस पर लिखा है ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ वही एग्जीबिजन के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI रखा गया है।

वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में दिखेगा भारत के 5 हजार साल का इतिहास

वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में फॉरेन गेस्ट भारत के 5 हजार साल के लोकतांत्रिक इतिहास को देख सकेंगे। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल से मिलाकर बनाई गई है। इन 26 पैनल में अलग-अलग समय की कहानियां उकेरी गई है। 

इनमें भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, रामायण, महाभारत, महाजनपद और गणतंत्र, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य और अर्थशास्त्र, मेगस्थनीज, सम्राट अशोक, फाह्यान, पाल साम्राज्य के खलीमपुर ताम्रपत्र, श्रेणीसंघ, तमिलनाडु का प्राचीन शहर उथीरामेरुर, लोकतंत्र का दार्शनिक आधार, कृष्णदेव राय, अकबर, छत्रपति शिवाजी, स्थानीय स्वशासन, भारतीय संविधान, आधुनिक भारत में चुनाव को दिखाया गया है।

हर पैनल में डायरेक्शन ऑडियो लगे हैं। इनमें चलने वाले ऑडियो सिर्फ पैनल के सामने खड़े शख्स को ही सुनाई देंगे। एग्जीबिजन में मिलने वाली जानकारियां 16 भाषाओं में सुन सकते हैं। ये पैनल फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से पहचान कर लेते हैं कि व्यक्ति किस भाषा को समझता होगा, फिर उसी भाषा में जानकारी देगा।

हड़प्पा की डांसिंग गर्ल का स्टेच्यू आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी के बीच में सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे मशहूर मूर्ति डांसिंग गर्ल का स्टेच्यू स्थापित किया गया है। ये डांसिंग गर्ल ना सिर्फ आर्ट के नजरिए से अहम है, बल्कि ये भी दिखाती है कि दुनिया में सभ्यताएं विकसित नहीं हुई थीं, तब भी भारत में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला था।


डिजिटल इंडिया एक्सपीरिएंस जोन में नया भारत

प्रदर्शनी में ये दिखाई देता है कि भारत ने बीते कुछ साल में टेक्नोलॉजी फील्ड में क्या-क्या हासिल किया है। डिजिटल इंडिया एग्जिबिजन में तीन चीजों पर फोकस किया गया है जिसमें पहला है- ईज ऑफ लिविंग, दूसरा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और तीसरा ईज ऑफ गवर्नेंस। प्रदर्शनी में भारत सरकार की ओर से डेवलप 7 टूल दिखाए जा रहे हैं इनमें आधार, डिजिलॉकर, ई-संजीवनी, भाषिणी, UPI, DIKSHA और ONDC जैसी चीजें शामिल हैं।


यहां एक कियोस्क पर गीता AI को रखा गया है। यहां जिंदगी की उलझनों से जुड़ा कोई भी सवाल पूछा जा सकता है। सवाल के हिसाब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल गीता की शिक्षा का सहारा लेकर जवाब दे देता है। गीता के जिस श्लोक से उसने जवाब लिया है, उसके बारे में भी बताया जाएगा। 


Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES