PM Modi Cabinet: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी, पढ़ें बड़ी बातें!

PM Modi Cabinet: नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पिछले दो कार्यकाल में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले मोदी ने इस बार गठबंधन सरकार बनाई है। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगियों के साथ मंत्रीमंडल का गठन किया गया है।

मोदी कैबिनेट ने ली पद की शपथ

प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके कैबिनेट (PM Modi Cabinet) के मिनिस्टर्स ने भी पद की शपथ ली। जिसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 30 कैबिनेट मंत्रियों, 5 स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और 36 राज्‍य मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री के साथ शपथ लेने वाले मंत्री

  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गड़करी
  • जेपी नड्डा
  • शिवराज सिंह चौहान
  • निर्मला सीतारमण
  • एस जयशंकर
  • मनोहर लाल खट्टर
  • एचडी कुमारस्वामी
  • पीयूष गोयल
  • धर्मेन्द्र प्रधान
  • जीतन राम मांझी
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • डॉ वीरेंद्र कुमार
  • किंजरापु राम मोहन नायडू
  • प्रह्लाद जोशी
  • जुएल ओरम
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया
  • भूपेन्द्र यादव
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • अन्नपूर्णा देवी
  • किरण रिजिजू
  • हरदीप सिंह पुरी
  • मनसुख मंडाविया
  • जी किशन रेड्डी
  • चिराग पासवान
  • सीआर पाटिल

स्वतंत्र प्रभार वाले स्टेट मिनिस्टर

  • राव इंद्रजीत सिंह
  • जीतेन्द्र सिंह
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • प्रतापराव गणपतराव जाधव
  • जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  • जितिन प्रसाद
  • श्रीपद नाइक
  • पंकज चौधरी
  • कृष्णपाल गुर्जर
  • रामदास अठावले
  • रामनाथ ठाकुर
  • नित्यानंद राय
  • अनुप्रिया पटेल
  • वी सोमन्ना
  • डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
  • एसपी सिंह बघेल
  • शोभा करंदलाजे
  • कीर्ति वर्धन सिंह
  • बीएल वर्मा
  • शांतनु ठाकुर
  • सुरेश गोपी
  • एल मुरुगन
  • अजय टम्टा
  • बंडी संजय कुमार
  • कमलेश पासवान
  • भागीरथ चौधरी
  • सतीश चंद्र दुबे
  • संजय सेठ
  • रवनीत सिंह बिट्टू
  • दुर्गा दास उइके
  • रक्षा खडसे
  • सुकांत मजूमदार
  • सवित्री ठाकुर
  • तोखन साहू
  • राजभूषण चौधरी
  • भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
  • हर्ष मल्होत्रा
  • निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया
  • मुरलीधर मोहोल
  • जॉर्ज कुरियन
  • पबित्रा मार्गेरिटा

तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री

73 वर्षीय नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री बनें है जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला। उनसे पहले भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की थी।

लोकसभा चुनाव में BJP को इतनी सीट

NDA की सरकार को लीड करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों (PM Modi Cabinet) में सहयोगी दलों को भी जगह मिली है। बता दें कि 18वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें मिली है।

READ MORE क्या है गठबंधन सरकार? भारत में इसका इतिहास?

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मेहमान

राजनीतिज्ञ- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

कलाकार व उद्योगपति- अभिनेता शाहरुख खान, रजनीकांत, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी शामिल हुए।

विदेशी मेहमान– मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ ही भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे, बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शामिल हुए।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES