Loksabha: प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, कब होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण?

Loksabha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के नतीजे आने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ली। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। बता दें कि मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश की। साथ ही उन्होंने अपना और अपने अन्य मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया। राष्ट्रपति की अनुमति से नरेंद्र मोदी अगली सरकार के गठन तक बतौर कार्यकारी प्रधानमंत्री जिम्मेदारी संभालेंगे।

8 जून को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की गई। साथ ही एनडीए के सभी सदस्यों ने बहुमत हासिल करने के बाद संभावित सरकार गठन के मुद्दे पर चर्चा की। ये बैठक सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  7 जून को संसदीय दल की बैठक के बाद 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रखा जा सकता है।

गठबंधन में होगी देश की अगली सरकार

लोकसभा चुनाव (Loksabha 2024) के नतीजों की घोषणा के बाद देश की 543 लोकसभा सीटों में से 240 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है। इस साल के चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अब भाजपा एनडीए गठबंधन में सरकार बनाएगी। एनडीए को 292 सीट मिले हैं।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेद्र मोदी

इस चुनाव में नतीजे स्पष्ट हैं कि देश में अगली सरकार गठबंधन की तो होगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये भी पता चल रहा है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। फाइनल सरकार गठन को लेकर बुधवार को एनडीए की बैठक हुई।

READ MORE किसे मिली कितनी सीट? किसकी बनेगी सरकार?

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के मुताबिक देश की 543 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 240 सीटें मिली। 99 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस (INC) दूसरे नंबर पर रही। दूसरे बड़े दलों की सीटों पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी (SP) ने इस बार 37 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई। समाजवादी पार्टी के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 29 सीटों पर जीत मिली।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *