Positive Story: 88 साल की दादी चला रही हैं हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस, विदेशों तक पहुँचा रहीं प्रोडक्ट्स!

Positive Story: एक उम्र के बाद हर व्यक्ति काम से रिटायरमेंट लेना चाहता है। लोग ये सोचते हैं कि रिटायरमेंट के बाद काम नहीं करेंगे, घूमेंगे-फिरेंगे और आराम करेंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पूरी तरह ऊर्जा से भरे होते हैं और जीवनभर काम करते हैं। उनका उत्साह जीवन जीने का एक positive तरीका दूसरों को भी साहस देता है। ऐसी ही एक कहानी है अहमदाबाद की रहने वाली पद्मा दादी की, जिन्होंने अपनी उम्र को अपने काम के आड़े नहीं आने दिया और आज वो एक सशक्त महिला की तरह ही अपना बिजनेस चला रही हैं जो विदेशों तक पहुंच रहे हैं। 

पद्मा पारीख एक प्रेरणा 

अहमदाबाद की पद्मा पारीख 88 वर्ष की हैं। उन्हें खाली बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने अपने पैशन और रूचि को ही अपना व्यवसाय बना लिया है। वो दिन के चार से पांच घंटे अपने काम को करना पंसद करती हैं। उन्हें बचपन से ही आर्ट और क्राफ्ट में काफी दिलचस्पी थी, जिसे वह आज तक बड़े शौक़ से कर रही हैं। इतना ही नहीं पद्मा दादी एक हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस भी रन करती हैं। उनकी कहानी काफी positive नजरिया देती है। आज पद्मा दादी के हैंडीक्राफ्ट सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में पहुंच रहे हैं। पद्मा दादी का काम इतना सुंदर है कि उनके हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स कनाडा, अमेरिका, जापान सहित 10 देशों से तक पहचान मिली है। 

मुश्किलों में भी Positive रहकर किया काम 

ऐसा नहीं है पद्मा दादी ने संघर्ष नहीं देखा है। ये बात जानकार कोई भी हैरान होगा कि उन्हें एक आँख से दिखाई नहीं देता, साथ ही उन्हें घुटनों की भी काफी परेशानी रहती है। बावजूद इसके उनका काम के प्रति जज़्बा और जुनून कम नहीं होता है, जो उन्हें लगातार काम करने के लिए खुद से ही प्रेरणा मिलती रहती है। 

दादी का हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस

पद्मा दादी वेस्ट से बेस्ट चीज़ें बनाने का भी हुनर जानती हैं। कभी वह पुराने पर्स को क्रोशिया से नया बना देती हैं तो कभी प्लास्टिक को रीसायकल करके एक हैंड बैग में बदलती है। पिछले कई सालों से उन्होंने एक से बढ़कर एक चीज़ें तैयार की हैं। 

पोतियों ने दिया बिजनेस करने का साहस 

पहले पद्मा दादी क्रिएटिव काम खुद के शौक के लिए करती थीं। अक्सर लोग उनसे कुछ न कुछ बनवाते रहते थे और पद्मा दादी भी बड़ी ख़ुशी से ये काम करती थीं। पद्मा दादी के काम को उनकी पोतियों ने दुनिया तक पहुंचाने की सोची। बस फिर क्या था साल 2019 में उनकी पोतियों उनके हुनर को हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस में बदल दिया। 

लॉकडाउन के दौरान वे इंस्टाग्राम पर नियमित रूप से वीडियोज़ और फोटोज़ अपलोड करने लगे। लोगों को पद्मा दादी का जोश और उनका हुनर इतना पसंद आया कि उन्हे इंस्टाग्राम के ज़रिए ऑर्डर्स भी आने लगे। वह समय के अनुसार ही लोगों के ऑर्डर्स लेती और पूरा कर भेज देतीं। अब वो अपने काम को व्यवसाय के तौर पर कर रही हैं। वो लोगों के कस्टमाइज़्ड ऑर्डर्स भी लेती हैं। उनके बनाए क्रोशिया के रंग-बिरंगे पक्षी उनके बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट्स में से एक हैं।  

हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस चला रहीं पद्मा दादी उन सभी के लिए एक प्रेरणा हैं जो उम्र को कोसते रहते हैं। वो ये सिखाती हैं कि हर व्यक्ति हर वो चीज कर सकता है जो वो चाहता है। बस परसिस्टेंट और काम के प्रति जुनून होना चाहिए।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.