Free medical treatment: अंदरूनी गांवों में इलाज का सफर

Free medical treatment: ये कहानी है डॉ अरुणोदय मंडल की जो कोलकाता के रहने वाले हैं। सुंदरबन के दूरदराज के इलाकों में 20 सालों से भी ज्यादा अपनी सेवाएं दे चुके डॉक्टर मंडल की कहानी काफी प्रेरणादायी है। उन्होंने अपना जीवन गरीब और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अब तक कई लोगों का मुफ्त में इलाज किया है। उनके काम के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। डॉक्टर मंडल हर साल करीब 12,000 मरीजों का इलाज फ्री में करते हैं। (Free medical treatment)

सुजन क्लीनिक एक पहल 

पद्मश्री डॉ अरुणोदय मंडल ने सुंदरबन में अपने इस नेक काम के लिए अपना अलग क्‍लीनिक बनाया है। इसका क्लीनिक का नाम सुजन क्लीनिक है। अरुणोदय मंडल हर वीकेंड कोलकाता से सुंदरबन की 160 किमी की यात्रा कर दूर-दराज के के गांव पहुंचते हैं। (Free medical treatment) वे कठिन यात्रा कर गांवों में पहुंचते हैं और लोगों का इलाज करते हैं। उन्‍होंने साल 2000 में सुजन क्‍लीनिक की शुरूआत की थी। यह मुफ्त चिकित्सा सेवा केंद्र के तौर पर अपनी पहचान रखता है। 

कठिन यात्रा और उनका जुनून बदल रहा लोगों का जीवन 

पश्चिम बंगाल के चिकित्सक डॉ अरुणोदय मंडल सरकारी अस्पतालों में इलाज की कमी को पूरा करने के लिए सप्ताह में दो बार अपने कोलकाता निवास से छह घंटे की यात्रा करके हिंगलगंज जाते हैं। डॉ मंडल को ‘सुंदरबन का सुजन’ (Free medical treatment) के नाम से भी लोग जानते हैं। हर विकेंड वो 250 से ज्यादा लोगों का आसानी से इलाज करते हैं। इनमें 80 फीसदी गरीब लोग ही होते हैं। डॉक्टर मंडल की पहले से हृदय से लेकर नेत्र रोग, थायरॉयड, स्त्री रोग और बाल रोगियों को मदद मिल रही है। (Free medical treatment) डॉ मंडल दवाओं का भी इंतजाम खुद से करते हैं। इसके अलावा चिकित्सा शिविर और रक्तदान अभियान वे ग्रामीण क्षेत्रों में करते हैं जिससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिल रही है।

पद्मश्री डॉ अरुणोदय मंडल के बारे में 

कोलकाता के नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पद्मश्री डॉ अरुणोदय मंडल ने अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है। इसके बाद उन्होंने डॉक्‍टर बी.सी. रॉय मेमोरियल हॉस्पिटल (Free medical treatment) में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दी। डॉ मंडल ने 1980 में अपनी नौकरी को छोड़ने का मन बनाया ताकि वे समाज के लिए कुछ अलग कर सकें। नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने (Free medical treatment) बिराती स्थित अपने चैंबर से मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया। सुंदरबन के लोगों के लिए काम करने के पीछे उनकी प्रेरणा गरीब लोगों को इलाज मुहैया करवाना था। 

डॉक्टर मंडल पिछले चार दशकों से अधिक समय से सुदंबन क्षेत्र को लोगों और स्थानीय समुदाय के लोगों की सेवा कर रहे हैं। वो कहते हैं कि सुंदरबन का पूर्व निवासी (Free medical treatment)होने के नाते वह इस बात को भली-भांति जानता था कि इस क्षेत्र के लोग किस प्रकार की बीमारियों से परेशान और असुरक्षित हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *