ECO FRIENDLY: झील को बचाने कैलिफोर्निया के लोगों की अनूठी पहल, साथ मिलकर झील के 11 सौ किलो कचरे को कर दिया साफ!

तस्वीर में दिखाई दे रहा सुंदर झील कैलिफोर्निया का प्रसिद्ध ताहो झील है। जो दुनिया का सबसे साफ झीलों में से एक है। लेकिन बढ़ते मानवीय उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अनदेखी के चलते यह झील भी प्रदूषित होने लगी थी। लेकिन स्थानीय लोगों की पहल से अब ताहो झील दोबारा गुलज़ार है। दरअसल पिछले एक साल से यहां के निवासी ताहो झील की सफाई कर रहे थे। लोगों ने मिलकर इस झील की 25 फुट गहराई तक सफाई की है। जिसमें पुराने लैंपपोस्ट से लेकर कैमरे तक मिले।
 

सफाई के दौरान मिला 11 सौ किलो कचरा

ताहो झील को साफ करने के दौरान 11 सौ किलोग्राम कचरा निकाला गया। इस कचरे में कैमरे, लैप पोस्ट जैसी चीजें शामिल है। झील को साफ करने वाली टीम ने यह तय किया है कि इन कचरों को बेचकर जो रकम जुटाई जाएगी उसे झील की सफाई में खर्च किया जाएगा।

 

NGO के सौंपा गया सफाई का जिम्मा

ताहो झील के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने 2018 में एक संगठन बनाया। इसके पीछे यह वजह थी कि झील का पानी गंदा हो रहा था। लोगों ने इस झील को साफ करने की ठानी और ‘क्लीन अप द लेक’ (‘Clean Up the Lake’) नामक NGO का गठन कर क्राउड फंडिंग की। इस क्राउड फंडिंग के जरिए लगभग 74 लाख रुपए जुटाए गए। इस NGO ने स्कूबा डाइवर्स को सफाई का काम सौंपा। और लगभग एक साल तक चले सफाई अभियान के बाद आज ताहो झील का पानी बिलकुल पहले की तरह साफ है।

 
‘क्लीन अप द लेक’ (‘Clean Up the Lake’) एनजीओ का कहना है कि सफाई के दौरान झील से 24,797 चीजें मिलीं हैं। जिनमें 4,527 एल्यूमीनियम के डिब्बे, 295 जोड़ी धूप का चश्मा, 171 टायर और 127 नाव के लंगर जैसी चीजें हैं।
 
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES