INSPIRATION: बेटियों की पढ़ाई के लिए खर्च करेंगे राज्यसभा का वेतन, बेटियों की शिक्षा के लिए हभजन सिंह की अनूठी पहल!

हाल ही में राज्यसभा सदस्य बनें भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बेटियों के पढ़ाई के लिए एक अनूठी पहल की है। दरअसल आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने पूर्व क्रिकेटर ने यह फैसला लिया है। कि वह राज्यसभा से मिलने वाली अपनी सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे। हरभजन ने कहा कि वह राष्ट्र की बेहतरी के लिए जो भी हो सकेगा, वो जरूर करेंगे। फिलहाल हरभजन सिंह IPL2022 में कमेंट्री कर रहे हैं।
जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और AAP ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेजा है।

23 साल का क्रिकेट करियर

भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। वहीं उन्होंने अपना पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1998 में खेला था। उनका आखिरी वनडे मुकाबला 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था।
 
भज्जी ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं। अब तक उनके नाम 417 विकेट दर्ज हैं। वनडे में हरभजन सिंह ने 236 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने टी-20 में भारत के लिए 28 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 25 विकेट लिए हैं। 2016 में हरभजन ने यूएई के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था और यही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच था। IPL में हरभजन ने 163 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 150 विकेट दर्ज है।
 
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES