Mandala art: एंजायटी और डिप्रेशन को दूर करता है मंडला चित्रकला!

Mandala art: भारतीय कला और संस्कृति के कई रूप हैं। ये देखने में जितने सुंदर और आकर्षक लगते हैं उतने ही ज्ञान-विज्ञान को खुद में समेटे हैं। जिसे पूरी दुनिया आश्चर्य से देखती है। ऐसी ही कला का एक रूप है ‘मंडला कला’ जिसके कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे बताए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ‘मंडला आर्ट’ एंजाएटी और डिप्रेशन के साथ कई बीमारियों को दूर करता है। जानते हैं भारत की इस अनुपम कला की विशेषताओं के बारे में….

मंडला आर्ट (Mandala art)

मंडला आर्ट भारतीय कला का एक गोलाकार रूप है। इसे आर्ट और सर्किल के नाम से भी जानते हैं। इसे एक संस्कृत शब्द से लिया गया है। जिसका तात्पर्य है चक्र। यह एक डिजाइन या पैटर्न है जिसका इतिहास बौद्ध और हिंदू धर्म के आध्यात्मिकता से जुड़ा हुआ है। मंडला डिजाइन ब्रह्माण्ड‍ को दर्शाती एक कला है।

योग नगरी ऋषिकेश में प्रचलित

योग नगरी ऋषिकेश एक पवित्र स्थान माना गया है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। वहीं घूमने आए पर्यटकों को यहां के पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर व घाट काफी आकर्षित करते हैं। देश ही नहीं विदेश से आए पर्यटक भी मंडला आर्ट में काफी दिलचस्पी लेते नजर आते हैं। मंडला आर्ट के बारे में ये कहा जाता है कि, ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ये आर्ट तनाव मुक्त करता है जिससे व्यक्ति तनाव, एंजायटी जैसी बीमारियों से बचता है।

ब्राह्मांड के संतुलन का परिचायक

मंडला आर्ट ब्रह्माण्ड‍ में मौजूद संतुलन को दर्शाता है। जिस तरह ब्रह्माण्ड‍ अपने में सभी चीजों को समेटे रखता है। उसी तरह मंडला में लाइन्स केंद्र में समाती हुई दिखाई देती है। इसमें एक बिंदु होता है, जिससे ये कला शुरू होती है। बिंदु के बाहर भी कई लेयर होती हैं और इसे रंगों से पूरी तरह भरा जाता है। आखिर में बिंदू से शुरु होकर एक विशाल चक्र या किसी दुसरे आकर का हिस्सा इसमें बनता है।

मंडला आर्ट के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि बहुत अधिक तनाव में होने पर ये कला काफी काम करता है। अगर तनाव से किसी तरह काम प्रभावित हो रहा है तो मंडला आर्ट थेरेपी काफी मददगार होता है। इसके लिए सिर्फ कुछ मिनट ही काफी है। इस कला एंग्‍जायटी की समस्‍या को दूर की जा सकती है। इसके अलावा अगर मन में हर वक्त नकारात्‍मक विचार आते हैं तो मंडला आर्ट थेरेपी काफी हेल्प कर सकती है। इसका अभ्‍यास करने से मन शांत होता है। इसके नियमित से इम्‍यूनिटी को बढ़ाने, ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने, नींद अच्‍छी करने में मदद मिलती है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होने की संभावना बढ़ जाती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES