Gopichand Thotakura कौन हैं? बनेंगे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय!

Gopichand Thotakura: ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड-25 (NS-25) मिशन के लिए 6 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई है। लोग तेजी से गोपीचंद थोटकुरा के बारे में सर्च करने लगे। दरअसल गोपीचंद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। जानते हैं कौन हैं गोपीचंद थोटकुरा के बारे में सबकुछ..

गोपीचंद थोटकुरा

गोपीचंद थोटकुरा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका के एम्ब्री-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया है। गोपीचंद बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान और उड़ानों में दिलचस्पी रखते थे। उनका ये सपना जुनून तब बना जब वो सिर्फ 8 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपीचंद ने पहली बार जब KLM विमान के कॉकपिट को देखकर ही ये तय कर लिया था कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जाना है। बता दें कि गोपीचंद थोटकुरा एक प्रशिक्षित पायलट हैं और लगभग 10 सालों पहले उन्होंने भारत में एक मेडिकल एयर इवैक्यूएशन सेवा चलाई थी।

क्या है ब्लू ओरिजिन का NS-25 मिशन ?

जिस मिशन के लिए गोपीचंद थोटकुरा (Gopichand Thotakura) का चयन हुआ है उसका नाम है NS-25 मिशन। ब्लू ओरिजिन का ये मिशन इसी महीने लॉन्च हो सकता है। साथ ही ये लगभग 18 महीनों में कंपनी का पहला क्रू मिशन भी हो सकता है। गोपीचंद थोटकुरा के अलावा इस क्रू फ्लाइट में 5 और लोग शामिल हैं। बता दें कि थोटकुरा की ये पहली अंतरिक्ष यात्रा है।

कहां से लॉच होगा मिशन?

NS-25 ब्लू ओरिजिन के वेस्ट टेक्सास के लॉन्च साइट से उड़ान करने वाला है। ये कंपनी का दूसरा समग्र लॉन्च है। इससे पहले सितंबर, 2022 में लॉन्च के दौरान नोजल की विफलता के कारण फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम ऑन हो गया था।

अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय

गोपीचंद थोटकुरा (Gopichand Thotakura) दूसरे ऐसे भारतीय नागरिक होंगे जो अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। उनसे पहले भारत के राकेश शर्मा ने 02 अप्रैल, 1984 अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।

READ MORE SAKSHAM-ECI App: क्या है?

Positive सार

गोपीचंद थोटकुरा (Gopichand Thotakura) हर भारतीय के लिए गर्व हैं। उन्होंने अपने चयन के बारे में कहा कि “मेरा मानना है कि अंतरिक्ष पर्यटन वह जगह है जहां भविष्य दिखाई देती है। कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने भावी पीढ़ियों को सुझाव देते हुए कहा कि, अगर कोई अपने सपनों पर टिका है तो वो अपना रास्ता बना लेता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES