Ford कंपनी लौट रही है भारत, इस बार है खास मकसद!

Ford: अमेरिका की फेमस मोटर कंपनी फोर्ड (ford motors) भारत में वापस आ रही है। इस बार कंपनी तमिलनाडु में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। फोर्ड ने चेन्नई में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को फिर से चालू करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद आधिकारिक तौर पर दी है।

एक्सपोर्ट होंगी कारें

इस बार कंपनी के भारत आने का मकसद कुछ और है। फोर्ड अपनी कारों को फिर से भारत में लॉन्च नहीं कर रही है। चेन्नई में सिर्फ मैन्यूफैक्चरिंग की जाएगी। तैयार की गई सभी गाड़ियों को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। भारत में लोग फोर्ड की कार खरीद नहीं सकेंगे। अपनी कारों का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए फोर्ड ने चेन्नई में प्लांट शुरु करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु सरकार से हुई बात

कंपनी ने प्लांट को फिर से शुरु करने के लिए तमिलनाडु सरकार को पत्र भी भेजा था। कंपनी ने कहा कि उनका मकसद भारत की तरफ अपनी प्रतिबद्धता दिखाना है। (ford motors)कंपनी का कहना है वो तमिलनाडु में उपलब्ध मैन्यूफैक्चरिंग एक्सपर्टीज का उपयोग करना चाहते हैं। कंपनी और तमिलनाडु सरकार के कई अधिकारी कर्मचारियों की कई बैठकें हुई हैं। बैठकों के बाद ही अब कंपनी ने प्लांट को शुरु करने का ऐलान किया है।

3 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

फोर्ड (ford motors)के इस नए प्लांट के शुरु हो जाने से हालांकी भारत कारें नहीं खरीद सकेगा। लेकिन रोजगार के लिए भारत को भी इसका फायदा पहुंचेगा। फोर्ड अपने नए प्लांट के लिए 3 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है। इस प्लांट के शुरु होने पर देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको बता दें फोर्ड कंपनी में दूसरा सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी भारतीय हैं।

2021 में वापस गई थी फोर्ड

साल 2021 में फोर्ड(ford motors) ने भारत से अपने बिजनस को बाइंडअप कर दिया था। कंपनी ने सेल्स में आई कमी और कुछ दूसरे नुकसान को इसका कारण बताया था। भारत में एक समय में फोर्ड की फीगो (ford figo), ईकोस्पोर्ट और साथ ही फ्री स्टाइल गाड़ियां खूब पसंद की जाती थी। आज भी भारत की सड़कों पर फोर्ड की कारें दौड़ती नजर आ जाएंगी।

Admin

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES