क्या है वुमन सेफ्टी एप्स, जो महिलाओं की करते हैं सुरक्षा?

Safety pin apps: आजकल हर किसी के पास स्मार्ट फोन जरूर होता है। फोन में कई तरह के एप्स भी होते हैं जो हमारे कामों का आसान बनाते हैं। ऐसे ही कुछ बहुत ही काम के ऐप्स में से एक है ‘वुमन सेफ्टी एप’ यह एप महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। इन्हें यूज करके महिलाएं किसी भी जगह पर सुरक्षित रह सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है ये सेप्टी पिन ऐप और यह कैसे काम करते हैं।

क्या हैं ये वुमन सेफ्टी एप?

आजकल एनड्रॉयड और आईफोन पर महिला सुरक्षा के लिए कई एप्स मौजूद हैं। इन ऐप्लिकेशन्स का उपयोग करके महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। ये एप्लीकेशन महिलाओं को सुरक्षित जगहों की जानकारी देते हैं। साथ ही उन जगहों को भी बताते हैं जहां जाना सुरक्षित नहीं है। जीपीएस सिस्टम पर कुछ एप हमारी सही लोकेशन बताते हैं, जिससे मुसीबत में हमारे जानने वाले हमे ढूंढ सकें। कुछ एप्स ऐसे हैं जिनसे एक क्लिक से ही इलाके की पुलिस को सूचित किया जा सकता है।

112 India App

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने संयुक्त रूप से इस ऐप को विकसित किया है। इस ऐप के जरिए सिर्फ एक बटन दबाकर मदद ले सकते हैं। बटन दबाते ही राज्य की किसी भी एमर्जेंसी रिस्पॉन्स को कॉल चला जाएगा। इस एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में डाउनलोड किया  जा सकता है। यह एक All-in-One Womens Security App है।

Smart24x7 App

महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया यह ऐप पूरे देश के सभी राज्यों के पुलिस विभाग से जुड़ी हुई है। इस एप्लिकेशन में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई तरह के फीचर्स हैं। इस ऐप से किसी पैनिक सिचुएशन में इमरजेंसी नंबर को अलर्ट भेजता है। इतना ही नहीं इस एप से आप अपनी वॉइस और फोटो भी पुलिस को भेज सकते हैं।

Safeti Pin App

सेफ्टीपिन एप को महिला सुरक्षा से जुड़ा सबसे सबसे बेहतरीन एप माना जाता है। इस एप में जीपीएस ट्रैकिंग, सेफ प्लेस की डायरेक्शन बताने और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं यह ऐप अनसेफ लोकेशन्स को भी हाइलाइट करके यूजर को अलर्ट करता है। यह ऐप कई भाषाओं में काम करता है।

Raksha App

यह ऐप मुसीबत की कंडिशन में अपनी फैमिली को अपनी करेंट लोकेशन भेजने में मदद करता है। यह एप स्विच ऑफ होने पर, फ्लाइट मोड पर होने पर या नॉन-ऑपरेटिव मोड पर भी काम करता है। यूजर को सिर्फ वॉल्यूम बटन प्रेस करना होता है। इतना करते ही उनकी लोकेशन फैमिली को मिल जाती है। साथ ही SOS फंक्शन के जरिए इंटरनेट ना भी हो तो SMS अलर्ट भेजा जा सकता है।

bSafe: Never Walk Alone

बी सेफ नेवर वॉक अलोन एक पर्सनल सेफ्टी ऐप है। इस एप के जरिए कई यूजर्स का एक सोशल नेटवर्क बन जात है। इमरजेंसी कंडिशन में यूजर एक दूसरे के साथ नोटिफिकेश शेयर करते हैं। साथ ही अलार्म फीचर भी दिया गया है। इस अलार्म से यूजर ने जिन कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट किया है उन्हें लोकेशन शेयर हो जाती है। अलार्म तब तक बजता रहता है जब कॉन्टैक्ट में दिए लोग वहां पहुंच नहीं जाते।

Positive takeaway  

महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए ये एप्स महिलाओं के लिए बेहद काम की चीज है। आज के समय में हर महिला के पास स्मार्ट फोन है। ऐसे में सभी को इन सेफ्टी एप्स को अपने फोन पर रखना चाहिए। अगर हर महिला इन एप्लिकेशन्स का सही तरीके से उपयोग करेगी तो समाज में होने वाले महिला अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.