प्रदूषण मुक्त होंगी नदियां, बोट चलाने के लिए नहीं इस्तेमाल होंगी बिजली व डीजल!

नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार एक सराहनीय पहल कर रही है। इसके लिए नदियों में सोलर बोट चलाने की तैयारी की जा रही है। इन बोट की सहायता से पर्यटकों की यात्रा को आसान बनाया जाएगा।
राज्य सरकार की पहल पर सोलर बोड को दो चरणों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण में उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को शामिल किया जाएगा। जिनमें अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज और गढ़मुक्तेश्वर जैसे स्थान शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में बचे महत्वपूर्ण शहरों में इसे शुरू किया जाएगा।
 

इस नदी में सबसे पहले चलेगी सोलर बोट

उत्तरप्रदेश सरकार की इस पहल से सबसे पहले सोलर बोट सरयू नदी में संचालित होगी। ये अयोध्या को सोलर सिटी (Solar City) के रूप में पहचान दिलाने में मदद करेगी। सबसे ज्यादा नाव चलने वाले स्थानों में काशी, प्रयागराज और अयोध्या की नदियां शामिल है।
 
राज्य प्रशासन के अनुसार इस सोलर बोट को मार्च 2024 तक संचालित किया जाएगा। पहले चरण में बताए गए स्थलों के बाद इस बोट को चित्रकूट, आगरा, गोरखपुर, जौनपुर और इन शहरों के आस-पास स्थित नदियों चलाया जाएगा। इससे नदियों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।
 

सोलर बोट की मुहीम चलाने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश देशभर में सोलर बोट को शुरु करने वाला राज्य बन जाएगा। अभी तक किसी भी राज्य ने नदियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई खास कदम नहीं उठाया है। प्रदूषण से मुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश ने यह कदम उठाया है। यह सोलर बोट जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध होगा। इसमें लगभग 15 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें धूप से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। नाव की छत पर ही सोलर पैनल लगा होगा जो इसे चलाने में मदद करेगा।
 
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES