Google Map में कैसे सेव कर सकते हैं अपनी पसंदीदा जगह, देखें स्टेप्स!

Google Map आजकल हर भूले को रास्ता दिखा देता है। पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल हो रहा है। कई बार ऐसा होता है कि आप गूगल मैप्स से कहीं पहुंचते हैं। लेकिन जब दोबारा आप गूगल मैप को फिर से उसी जगह के लिए इस्तेमाल करते हैं तो गूगल सहूलियत के हिसाब से नया रास्ता बता देती है। या फिर पूरा प्रोसेस फिर से करना पड़ जाता है। ऐसे में Google आपको अपनी पसंदीदा जगह और रास्तों को सेव करने का ऑप्शन भी देता है। क्या आप इसके बारे में जानते हैं और आपने कभी इसका इस्तेमाल किया है? अगर नहीं तो इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करें।

गूगल मैप

गूगल मैप (Google Map) के बारे में तो सभी जानते होंगे। दरअसल इस ऐप के जरिए हम कोई भी रास्ता खोज सकते हैं। इसमें रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, बैंक, मॉल आदि कई जगहों को आप खोज सकते हैं। गूगल मैप यूजर्स के कामों को आसान बनाता है। गूगल मैप के जिस फीचर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें आपको आपकी फेवरेट जगहों को सेव करने की सुविधा मिलेगी, देखें पूरा प्रोसेस। आप मोबाइल या लैपटॉप दोनों से ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल में ऐसे करें सेव

  • एंड्रॉइड या IOS डिवाइस में गूगल मैप खोल लें।
  • फिर सर्च बार में लोकेशन टाइप करके उसे सिलेक्ट कर लें।
  • अब आपको जिस जगह को खोजना है उसका डिटेल दिखाई देगा।
  • स्क्रीन पर दिखने वाले सेव ऑप्शन पर टैप करके पसंदीदा प्लेस को सेव कर सकते हैं।

कंप्यूटर पर फेवरेट जगहों को करें मार्क

  • गूगल मैप पर अपनी फेवरेट जगह को मार्क करने के लिए आपको अपना ब्राउजर खोलना होगा।
  • ब्राउजर में maps.google.com टाइप करके गूगल मैप ओपन कर लें।
  • जिस भी लोकेशन को सेव करना चाहते हैं, उसे सर्च कर लें।
  • यहां एक पॉप-अप विंडो पर उस प्लेस की जानकारी दिखाई देने लगेगी।
  • आपको Save ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • सेव बटन के ठीक बाद एड्रेस पॉपअप विंडो दिखाई देगा।
  • इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि आप किस प्लेस को सेव करना चाहते हैं।
  • इसके लिए आप एक नई लिस्ट भी बना सकते हैं या फिर पुराने लिस्ट में भी ऑप्शन को अपडेट करने की सुविधा होती है।

Positive सार

गूगल मैप (Google Map) पर जब आपका फेवरेटा प्लेस सेव होता है तो आपको बार-बार एड्रेस सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आपकी मेहनत और समय भी बचता है। गूगल मैप्स की सुविधा से आप समय से सही जगह पर पहुंच जाते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *