किसान ने बना दिया पेट्रोल-डीजल और बिजली के बिना चलने वाला ट्रैक्टर, जानें क्या है इसमें खास?

भारतीय किसान अपने जुगाड़ के लिए जाने जाते हैं। कई पारंपरिक तरीकों से वे खेती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ऐसे ही जुगाड़ से वे कई बार कुछ नया इनोवेटिव बना देते हैं। ऐसे ही किसान भाइयों की एक जोड़ी ने एक ऐसा ट्रैक्टर बना दिया जो बिना पेट्रोल-डीजल और बिजली से चलती है। यानी की पूरी तरह से पर्यावरण हितैषी।
 
ये ट्रैक्टर खेत के छोटे व बड़े काम को सरलता से कम समय में पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। ये ट्रैक्टर कई मामलों में किसानों की मदद करेगी। कुछ ऐसे किसानों के लिए भी ये वरदान साबित होगी डो अच्छी खेती करने के लिए पर्याप्त धन तक नहीं जुटा पाते हैं, या फि खेती-किसानी (Farming) के लिए ट्रैक्टर नहीं खरीद सकते हैं।
 
बिहार के पश्चिम चंपारण के नौतन ब्लॉक के धुसवां गांव में रहने वाले 28 वर्षीय किसान संजीत ने देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से एक इस ट्रैक्टर को बनाया है। ये किसानों की कई तरह की परेशानियों को मिनटों में दूर कर देता है।
 

कीमत व लागत

ये ट्रैक्टर एकदम सामान्य किसान के बजट में है। ये बिल्कुल बाजार में मिलने वाले ट्रैक्टर की तरह ही होगी। इसे चलाने के लिए किसानों को अधिक लागत लगाने की भी जरूरत नहीं है। दरअसल, यह ट्रैक्टर कबाड़ से तैयार किया है, जिसे चलाने के लिए डीजल-पेट्रोल और न ही बिजली की जरूरत है। ये ट्रैक्टर साइकिल की तरह ही चलती है।
 

कबाड़ से बना है ट्रैक्टर

कबाड़ से बने इस ट्रैक्टर का नाम HE ट्रैक्टर है, जिसका अर्थ ह्यूमन एनर्जी ट्रैक्टर (Human Energy Tractor) है। इस ट्रैक्टर को बनाने के लिए संजीत को करीब 1 महीना का समय लगा और अब वह इसे किसानों की मदद के लिए उपयोग कर रहे हैं। संजीत के इस आविष्कार के लिए उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
 

ह्यूमन एनर्जी ट्रैक्टर (Human Energy Tractor) के फीचर

• ट्रैक्टर में एलईडी बल्बों के लिए 5000 एमएएच पावर की एक चार्जेबल बैटरी की सुविधा है।
 
• 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर है जो इसे खेत के साथ-साथ सड़कों पर भी सरलता से चलाने के काबिल बनाता है।
 
• यह ट्रैक्टर लगभग 600 किलोग्राम तक का वजन सरलता से उठाने में सक्षम है।
 

ह्यूमन एनर्जी ट्रैक्टर (Human Energy Tractor) की खासियत

• इसे चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल या फिर बिजली की जरूरत नहीं है।
 
• किसान को अपनी खुद की ताकत लगानी है, जैसे कि साइकिल चलाने के वक्त लगाई जाती है।
 
• ट्रैक्टर करीब 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।
 
• ट्रैक्टर सरलता से खेत में 2.5 से 3 इंच गहराई तक मिट्टी की जुताई करने की क्षमता रखता है।
 
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *