Entrepreneurship और Innovation को मिलेगा बढ़ावा, स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक 10 से 16 जनवरी तक होगा आयोजित

Entrepreneurship और Innovation को मिलेगा बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) 10 जनवरी से 16 जनवरी तक स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक का आयोजन 
कर रहा है। बता दें भारत में 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भी मनाया जाता है।
 

स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन का उद्देश्य

स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक, 2023 का उद्देश्य भारत में उद्यमिता और इनोवेशन को आगे बढ़ाना है। इसके लिए 10 से 16 जनवरी के दौरान पूरे देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को एक मंच दिया जाएगा। साथ ही भारत में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक में उद्यमियों, इच्छुक उद्यमियों लिए नॉलेज शेयरिंग सत्रों के आयोजन होगा। इन सत्रों में सरकारी अधिकारियों, इन्क्यूबेटरों, कॉरपोरेट्स और निवेशकों जैसे स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारक शामिल होगे।
 

75 से भी ज्यादा जगहों पर कार्यक्रम

आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में यह कार्य कर रहा है, जिसमें देश भर में स्टार्टअप समुदाय को शामिल करके उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ाना है। इस आयोजन के तहत देश भर में 75 से अधिक स्थानों पर स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जहां नए आइडियाज और नवाचारों को मंच मिलेगा। इन आयोजनों में महिला उद्यमियों के लिए समर्पित कार्यशालाएं, इनक्यूबेटरों का प्रशिक्षण, परामर्श कार्यशालाएं, क्षमता निर्माण कार्यशालाएं, स्टार्टअप पिचिंग जैसे सेशन भी शामिल हैं।
 

भारत स्टार्टअप्स के लिये ‘हॉटस्पॉट’

भारत दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। पिछले कुछ दिनों में भारत स्टार्टअप्स के लिये ‘हॉटस्पॉट’ बना है। आज भारत 108 यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम है। बता दें आंकडों की मानें तो देश में 2016 में 471 स्टार्टअप थे जो 2023 में बढ़कर 86,456 तक पहुंच गए हैं। 6 वर्षों में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में 15,000% से ज्यादा की आश्चर्यजनक रूप से बढ़ी है।
 

स्टार्टअप्स से लाखों रोजगार

देश की उभरती जरूरतों को देखते हुए आज स्टार्टअप इनोवेशन आर्थिक सुधारों और विकास के इंजन बनकर उभरे हैं। स्टार्टअप आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। देश में स्टार्टअप कल्चर को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह के कार्यक्रमों को संचालित कर रही है। यही वजह है कि आज देश के स्टार्टअप लाखों युवाओं को रोजगार भी मिल रही है। केंद्र सरकार के आंकड़े के मुताबिक स्टार्टअप्स ने देश में 8 लाख 88 हजार से ज्यादा नौकरियां बढ़ाई हैं।
 
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES