

Green Fruits Benefits: हेल्दी रहने के लिए डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट हमेशा हरी सब्जियां और फल खाने की सलाह देते हैं। इसीलिए सलाद को स्पेशली खाने में शामिल करने को कहा जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ग्रीन सलाद के अलावा ग्रीन फ्रूट्स भी हैं जो आपको हेल्दी रखते हैं। दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट्स ये मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने, डाइजेशन में सुधार करने, दिल से जुड़ी बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में ग्रीन फ्रूट काफी हेल्प करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के एक प्रोफेसर के एक पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, हरे फलों को खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए किन-किन हरे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीवी
कीवी में विटामिन C, E, फोलेट और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होते हैं। ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए अक्सर इस फल को खाने की सलाह डॉक्टर्स देते हैं। कीवी खाने की सलाह प्रेग्नेंट महिलाओं को भी दी जाती है। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी कम होता है। यही वजह है कि इसका सेवन डायबिटीज के मरीज करते हैं।
हरा सेब
हरे सेब में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। इसमें ‘क्वेरसेटिन’ भी होता है, जो हरे सेब में मौजूद एक केमिकल ही है। हरे सेब से मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उन्हें हरा सेब का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हरे सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को कम करने में भी मददगार साबित होता है।
अमरूद
अमरूद में मैग्नीशियम पाया जाता है, ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने के अलावा स्ट्रेस को भी कम करता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे आंत संबंधी परेशानियां खत्म होती है। अमरूद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। अमरूद आंखों के लिए भी फायदेमंद हैं। इस फल में विटामिन A, C, फोलेट, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अमला
आंवले में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और डाइयूरेटिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। आंवला क्रोमियम से भी भरपूर होता जो कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है. इसके अलावा, इम्युनिटी को मजबूत करने में आंवला महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अंगूर
अंगूर में पोटेशियम और कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन A, C और B के गुण पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट की भी ज्यादा मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। अंगूर खाने से जल्दी एनर्जी आती है, थकान भी नहीं होती। अंगूर का सेवन करने वाले लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
				
