केंद्र सरकार ने शुरू की मेंटल हेल्थ के लिए टेली-मानस सेवा, 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिलेगी सुविधा



केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर टेली-मानस 24/7 टेलीमेंटल स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस सुविधा की शुरुआत उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए की गई है, जो अलग-थलग या कम सेवा वाली जगहों में रहते हैं।

टेली-मानस एक ऐसी सुविधा है जो पूरे देश में 24/7 नि:शुल्क टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

टोल फ्री नंबर से मिलेगी सुविधा

टोल फ्री नंबर से कॉल करने वालों के लिए सेवाएं दी जाएगी। इसमें कॉल करके अपनी पसंदीदा भाषा का चुनाव किया जा सकता है। पूरे देश में टोल-फ्री नंबर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (14416) स्थापित किया गया है। सेवा हॉटलाइन नंबर 1-800-91-4416 रखा गया है। कॉल को उपयुक्त राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में टेली-मानस सेल को भेजा जाएगा।

देश के नागरिकों के मेंटल हेल्थ को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार

भारत सरकार ने केंद्रीय बजट 2022-23 में राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (NTMHP) की घोषणा की थी, जो COVID-19 महामारी के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट को चिन्हांकित करता है। यह एक डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य नेटवर्क बनाने की तत्काल आवश्यकता है जो बढ़ी हुई चुनौतियों से लड़ेगी। टेली-मानस देश भर में 24/7 मुफ्त टेली-मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने करता है। यह सेवा उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करती है जो अलग-थलग या कम सेवा वाली जगहों में निवास करते हैं।

NIMHANS के नोडल केंद्र के रूप में कार्य करने और अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-बैंगलोर (IITB) द्वारा प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करने और कार्यक्रम में उत्कृष्टता के 23 टेली-मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक नेटवर्क शामिल है। तकनीकी सहायता राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचआरएससी) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बेंगलुरु द्वारा मिलेगी।

यह सुविधा, आंध्र प्रदेश, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली, और दमन और दीव, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों और केंद्र शासित 
प्रदेशों, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चलाई जाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES